फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से बेहाल इन गायों की हालत देखकर दुनिया रह गई दंग, पलभर में वीडियो हुआ वायरल

Tue, 14 Aug 2018 09:13 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
cows
जल ही जीवन है... ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। ये जानते हुए भी हम पानी की कमी को नहीं समझ सकते। बहुत से लोग पानी को बेवजह बर्बाद करते हैं लेकिन अगर वे पानी की किल्लत में एक दिन भी बिता पाएं तो शायद उन्हें यह बात समझ में आ जाए। आज हम आपको एक ऐसी ही तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आपको पानी की कमी समझ जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
cow
आपको बताना चाहेंगे कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है जिसमें न केवल इंसानों को बल्कि जानवरों को भी बेहद परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस बात का सबूत तब नजर आया जब सोशल मीडिया पर वॉटर टैंक को अचानक से सैकड़ों की संख्या में प्यासी गायों ने घेरने की कोशिश की। इसका वीडियो भी सामने आया है जो काफी चर्चा में है।
विज्ञापन

3 of 5
cow
न्यू साउथ वेल्स राज्य से बेहद चौंकाने वाला यह वीडियों सामने आया है। यहां 100 फीसदी सूखा प्रभावित होने के ऐलान के बाद एक किसान ने इस वीडियो को बनाया और यहां के हालात बयां करने के लिए उसे फेसबुक पेज पर शेयर किया। एम्बर ली नामक किसान को अपनी गायों को पानी पिलाने के लिए तेज गर्मी में एक घंटे से अधिक समय तक वॉटर टैंक को ड्राईव करना पड़ा। इस वीडियों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह सैकड़ों प्यासी गायों ने अपने पास पहुंचे वॉटर टैंक को घेर लिया।

4 of 5
cow
यह इस समय ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा सूखाग्रस्त इलाका है। किसान ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि हम यदि उस दिन वॉटर टैंक नहीं लेकर जाते तो 1300 गायों की हालत बेहद खराब हो जाती। आगे उन्होंने बताया कि अधिकांश मिलों ने वॉटर पंपिग बंद कर दी थी। जिसके बाद से हमें अक्सर पानी के लिए 50 से 70 किलोमीटर एक तरफ का सफर तय करना पड़ता है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cow
आपको बता दें कि न्यू साउथ वेल्स में सूखे की स्थिति 1965 के बाद से सबसे शुष्क और सबसे व्यापक रही है। न्यू साउथ वेल्स विभाग के प्राथमिक उद्योग विभाग के अनुसार, क्षेत्र का तकरीबन 61% या तो सूखे या गहन सूखे में है, जबकि लगभग 39% सूखा प्रभावित है।

देखें वीडियो...


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें