फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने आलू रखने के लिए कमरा बनाने को कहा, पति ने 23 साल में बना दी ऐसी चीज

Fri, 03 Aug 2018 03:55 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
basement
आर्मेनिया के अरिंज गांव में एक महिला तोस्या घारीबिन ने अपने पति लेवोन अरकेल्यान से आलू रखने के लिए बेसमेंट में एक कमरा बनाने को कहा। लेवोन ने 23 साल में जमीन के अंदर एक महल तैयार कर दिया। साल 2008 में लेवोन दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनका बनाया महल पर्यटकों को खूब लुभा रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
basement
जमीन के अंदर बने महलनुमा घर को मध्ययुगीन इमारत की शक्ल दी गई है। महल में गुफाएं और नहरें भी बनाई गईं हैं। दरवाजों को मेहराब की शक्ल दी गई है। दीवारों पर बड़े-बड़े आले उकेरे गए हैं। तोस्या यहां आने वाले पर्यटकों को अपने इस महल के सातों कमरे दिखाती हैं। वे इसे प्यार की निशानी करार देती हैं।  

 
विज्ञापन

3 of 5
basement
तोस्या बताती हैं, "लेवोन ने जब एक बार खुदाई शुरू की तो फिर उसके बाद वे नहीं रुके। साल 1985 में उन्होंने काम शुरू किया। मैंने उन्हें कई बार रोकना चाहा लेकिन वे अपनी योजना पर अडिग रहे। उन्होंने घर बनाने का प्रशिक्षण लिया था। इस काम के लिए वे रोज 18 घंटे काम करते थे।

 

4 of 5
basement
काम के दौरान वे कुछ देर की झपकी लेते, उसके बाद फिर गुफा खोदने में जुट जाते। उन्हें भरोसा था कि ईश्वर उनकी मदद कर रहा है। 20 साल से ज्यादा समय में लेवोन ने जमीन के अंदर सामान्य औजारों से तीन हजार वर्गफुट हिस्सा खोद लिया।'' लेवोन की 44 साल की बेटी अरक्स्या बताती हैं, "बचपन में जमीन के अंदर से खुदाई की काफी आवाजें आती थीं। शुरुआत में जमीन खोदने में उन्हें काफी मेहनत लगी क्योंकि जमीन के नीचे बेसाल्ट पत्थर था।'' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
basement
लेवोन की मेहनत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने खुदाई में 600 ट्रक मिट्टी और पत्थर निकाले। 2008 में महल की एक दीवार टूट गई। इसके चलते लेवोन को हार्टअटैक आया और 67 साल में उनकी मौत हो गई। तोस्या ने अपने पति की याद में एक म्यूजियम भी बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें