20 साल बड़ी पत्नी ने शादी के बाद से ही अपने पति को परेशान कर रखा था। पत्नी अपने पति पर शारीरिक अत्याचार करती थी। आखिर में उसने अपनी बहनों के साथ मिलकर अपने पति के साथ जो किया उसके बारे में जानकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे। यह घटना कोलकाता की है। दरअसल पत्नी ने अपनी बहनों के साथ मिलकर बंदूक की नोक पर अपने पति के कान ही काट दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में पत्नी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच शुरू की है।