फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 3 घंटे हुर्इ पैसे की बारिश, लोगों ने लूट लिए 1 लाख 20 हजार रुपए

विज्ञापन
1 of 6
अगर आप एटीएम में पैसे निकालने जाएं और आपके द्वारा भरा गया अमाउंट से डबल-ट्रिपल होकर पैसे निकलने लगें तो आप मारे खुशी के फूले नहीं समाएंगे। जिस भी व्यक्ति ने इस एटीएम में 100 या 500 रुपए निकालने के लिए बटन दबाया, उसके डबल-ट्रिपल रुपए निकलने लगे। यह सूचना जैसे ही फैली लोग एटीएम से पैसे निकालने दौड़ पड़े।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : File Photo
दरअसल, ये पूरा मामला मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के आमला लाइन स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का है। जहां कैश डालने में हुई गड़बड़ी का लोगों ने जमकर फायदा उठाया। हालांकि इसकी सूचना जैसे ही कैश डालने वाली एजेंसी को मिली उसने मशीन बंद करवा दी। देखते ही देखते एटीएम से 98 लोगों ने लगभग 1 लाख 20 हजार से ज्यादा रुपए निकला लिए। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : File Photo
कैश डालने में हुई गड़बड़ी के चलते मशीन से 100 की जगह 500 के नोट निकलने लगे। वहीं एजेंसी के अफसरों ने अब ज्यादा कैश निकालने वाले लोगों से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क करना शुरू किया और पैसे लौटाने का आग्रह कर रहे हैं। वहीं कई लोगों से फोन के जरिए संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

4 of 6
बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में 100 की कैसेट में 500 के नोट डालने में हुई गड़बड़ी को लेकर इंदौर की लॉजी केयर कंपनी कस्टडीयन एजेंसी के कर्मचारी विशान ने बताया कि 7 दिसंबर की दोपहर 12.30 बजे हमने एटीएम में कैश लोड किया था, लेकिन इस दौरान गलती से 100 की कैसेट में 500 के नोट लोड हो गए। जिसके चलते एटीएम से 100 की जगह पर 500 के नोट निकलने लगे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : SELF
इस मामले की जानकारी हमें दोपहर 3.30 पर मिली। जिसके बाद हमने मशीन बंद कर दी और कैसेट से नोट बदले। हमने ऐसे 6-7 लोगों से संपर्क करने की कोशिश की है, जिन्होंने एटीएम से सबसे ज्यादा पैसे निकाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : File Photo
हालांकि इस घटना के बाद बैंक की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है। साथ ही एक बात भी साफ कही जा सकती है कि तकनीक पर आंख मूंदकर भरोसा पूरे मनोयोग से ही करना चाहिए। वरना मशीनें भी धोखा देने लगती हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें