फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से कहा- बना लो दोस्तों से संबध, मना करने पर हुआ ये अंजाम

Mon, 10 Dec 2018 01:55 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
एक महिला के साथ उसके पति ने ही ऐसी हरकत कर डाली जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। पहले तो पति ने अपनी पत्नी से दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा लेकिन जब पत्नी ने इनकार किया तो पति ने पत्नी की जान लेने की कोशिश की। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
दरअसल, बिहार के मधेपुरा में एक जख्मी महिला को किसी राहगीर ने सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां महिला का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि झारखंड के धनबाद की रहने वाली पीड़िता दीप्ति (काल्पनिक नाम) ने कहा कि एक साल पहले वह मधेपुरा के एक निजी नर्सिंग होम में नर्स का काम करने आई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : File Photo
नर्सिंग होम के बगल में मधेपुरा गैरस्थान वार्ड नंबर 13 निवासी वाल्मीकि साह प्रिंटिंग प्रेस चलाता था। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। कुछ दिन बाद दोनों ने शिव मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद उसके माता-पिता ने उसे घर से निकाल दिया। उसके बाद दोनों बिट्टू यादव के मकान में किराये पर रहने लगे। शादी के छह माह बाद उसका पति काफी नशा करने लगा। 

4 of 5
- फोटो : File Photo
पीड़िता का आरोप है कि उसका पति घटिया हरकत पर उतारू हो गया और उस पर अपने दोस्तों के साथ नाजायज संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। पीड़िता का कहना है कि वह लगातार इसका विरोध करती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : File Photo
छह दिसंबर को उसके पति वाल्मीकि साह ने अपने दोस्तों सुनील रजक, गजेंद्र यादव व राहुल सिंह के साथ मिलकर बुरी तरह मारपीट कर सड़क पर फेंक दिया। पीड़िता ने कहा कि वे लोग उस पर गाड़ी चढ़ा कर उसकी हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देना चाहते थे। उसने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी। हालांकि पुलिस ने महिला को इमरजेंसी में भर्ती कराया है और मामले की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें