फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहमानों ने शगुन देने से किया इंकार, तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी

Mon, 27 Aug 2018 03:19 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
14 साल की उम्र से जिस लड़के से वह प्यार करती थी, उससे अपना रिश्ता शादी के चंद दिन पहले तोड़ दिया। वजह सिर्फ इतनी कि जिन लोगों को उसने अपनी शादी का न्योता दिया, उन्होंने शगुन में पैसे देने से इंकार कर दिया! मगर बड़ा सवाल यह है कि अगर मेहमानों ने पैसे देने से इंकार कर दिया, तो इसमें उस लड़के की क्या गलती थी जो उसे बचपन से दिल-ओ-जान से प्यार करता था?
विज्ञापन

2 of 7
Couple
सोशल मीडिया साइट 'मम्सनेट' पर एक शख्स ने सुजैन नाम की महिला का फेसबुक पोस्ट शेयर किया है। इस महिला ने खुद इस बात का ऐलान किया है कि उसने आखिरी पल में अपनी शादी तोड़ दी। यही नहीं लंबे पोस्ट में यह भी बताया कि उसने अपने बच्चे के पिता से शादी ना करने का फैसला क्यों लिया।
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो
सुजैन ने बताया कि जिस शख्स से वह शादी करने जा रही थी, वह उसे तब से प्यार करती थी जब वह महज 14 साल की थी। दोनों ने एक ही कॉलेज में दाखिला लिया। 18 साल की उम्र में उस शख्स ने सुजैन को प्रपोज किया और अंगूठी पहनाई। जब सुजैन 20 साल की थी तब दोनों के बच्चे का जन्म हुआ। इसके बाद दोनों ने फैसला लिया कि वे अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे 

4 of 7
couple
सुजैन और उसके मंगेतर ने मिलकर फैसला किया कि पढ़ाई के साथ-साथ वे अपनी 'ड्रीम वेडिंग' के लिए पैसे भी जोड़ेंगे। जब उनकी पढ़ाई पूरी हुई, तब तक उनके पास कुल 15000 डॉलर यानी करीब साढ़े 10 लाख रुपये जमा हो गए थे। मगर शादी का खर्च 42 लाख रुपये तक बैठा।  
विज्ञापन

5 of 7
couple
सुजैन अपनी ड्रीम वेडिंग से कोई समझौता नहीं करना चाहती थी। लिहाजा, जितने भी लोगों को उसने शादी का न्योता भेजा हर एक से यही गुजारिश की के वे तोहफे में डेढ़ लाख रुपये दें। दुल्हन की बेस्ट फ्रेंड ने वादा किया कि वह उसे साढ़े तीन लाख रुपये देगी। वहीं सुजैन के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने भी आश्वासन दिया कि वह शादी में दो लाख रुपये देगा। कुछ और मेहमानों ने भी मदद की बात कही। यहां तक तो सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था।
विज्ञापन

6 of 7
Couple
मगर जैसे ही शादी की तारीख नजदीक आई, सुजैन की बेस्ट फ्रेंड ने शादी में आने और किसी भी तरह की मदद करने से इंकार कर दिया। यही काम उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने भी किया। धीरे-धीरे कई और मेहमानों ने भी न्योता ठुकरा दिया। परेशान होकर सुजैन ने नए सिरे से शादी का न्योता भेजा मगर सिर्फ आठ लोगों ने ही आमंत्रण स्वीकार किया। पैसों का बंदोबस्त ना होता देख सुजैन परेशान होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
stress couple
ड्रीम वेडिंग को लेकर सुजैन इतनी आसक्त हो गई कि उसके गुस्से, चिड़चिड़ेपन से उसका मंगेतर भी परेशान हो गया। धीरे-धीरे उसने सुजैन से दूरी बना ली और घर भी लेट से आने लगा। सुजैन को शक होने लगा कि उसका मंगेतर उसे धोखा दे रहा है। लिहाजा, उसने ब्रेकअप कर लिया। सुजैन ने यह भी बताया कि अब वह सोशल मीडिया से दूर हो जाएगी और दो महीने सोलो ट्रिप पर जाएगी। 

आपको क्या लगता है? क्या शादी तोड़कर सुजैन ने सही किया? कमेंट करके अपनी राय जरूर बताएं

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें