मिलिए 19 साल की साइरा स्वरिंगन से। जन्म से ही उसे कंजेंटिल मिलानोसाइटिक नेवस है। इस मेडिकल परिस्थिति में पूरे शरीर पर बर्थमार्क और मस्से भर जाते हैं। साइरा का मानना है कि उसने सोशल मीडिया की मदद से अपनी तस्वीरों को कई लोगों तक पहुंचाया है और बताया है कि उसे अपने शरीर से प्यार है। वो इसे कभी नहीं बदलना नहीं चाहेगी।
विज्ञापन
बर्थमार्क
2 of 8
- फोटो : oddee
अब जानिए पेज बायलट के बारे में। पेज पेशे से एक अदाकारा और फिल्ममेकर हैं। वो लॉस एंजेल्स में रहती हैं। उनके गाल का एक हिस्सा जन्म से लाल रंग के दाग से भरा हुआ है। ये हिस्सा उनके गले तक भी फैला हुआ है। लेकिन नामी और पैसे वाली होने के बाद भी पेज ने अपने लाल दाग को सर्जरी से हटवाया नहीं। वो इस पर नाज करती हैं और कहती हैं हमेशा इसके साथ ही रहेंगी।
विज्ञापन
बर्थमार्क
3 of 8
- फोटो : oddee
इस लड़की का नाम जॉर्जिया लनूजा है। जॉर्जिया सोरेसिस नाम की बीमारी से ग्रसित हैं जिसमें शरीर पर अजब-गजब चक्कते निकल आते हैं। तेरह की उम्र में जब उन्हें ये निकलना शुरू हुए तो लोगों ने उनका बहुत मजाक बनाया। बड़े होने के बाद ही उन्होंने अपने शरीर से नफरत नहीं बल्कि प्यार करना सीखा। अब वो बिकनी में फोटोशूट भी करवाती हैं।
बर्थमार्क
4 of 8
- फोटो : oddee
न्यूयॉर्क के कॉलेज में पढ़ने वाले रेडिटर नेनॉन को दांए हाथ में एक बड़ा सा बर्थमार्क था। नेनॉन ने बड़े होते होने के बाद अपने बर्थमार्क को हटवाने के बजाय उसे स्टाइल में लेने का आइडिया सोचा। उसने अपने बर्थमार्क को पेन से आउटलाइन किया। ये नया डिजाइन उसे इतना भाया कि उसके बाद उसने पेन के आउटलाइन को टैटू करवा लिया।
विज्ञापन
बर्थमार्क
5 of 8
- फोटो : oddee
23 साल की लेक्सिया हारफॉर्ड ब्रिटेन के स्टैफोर्डशयर से हैं। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट इमगूर पर अपनी कई तस्वीरें पोस्ट कीं। उनके गाल पर लाल रंग का मार्क है जिससे उन्हें जरा भी हिचकिचाहट नहीं है। लोगों ने उनकी इस तस्वीर को बहुत पसंद किया।
विज्ञापन
बर्थमार्क
6 of 8
- फोटो : oddee
ये हैं हार्ले डैब्स। हार्ले एक मोटिवेशनल स्पीकर हैं और नॉर्थ कैरोलिना में है। हार्ले की 85 प्रतिशत बदन जल चुका है। डॉक्टरों ने कह दिया था कि उनके बचने के बहुत चांसेज नहीं हैं। लेकिन तेज जलन और दर्द के बाद भी उन्होंने अपने आप को संभाला और अब लोगों को जिंदगी के किसी भी दुख से निकलकर आगे बढ़ने की बात समझाती हैं।
विज्ञापन
बर्थमार्क
7 of 8
- फोटो : oddee
ऑस्ट्रेलियााई फोटोग्राफर नटाली मेककॉमस ने एक फोटो सीरिज बनाई और इसका नाम रखा अंडर द स्किन। उन्होंने इस सीरिज में अपना पहला प्रोजेक्ट पेशेंस हॉगसन को बनाया। पेशेंस के शरीर का पूरा बायां हिस्सा लाल रंग के बर्थमार्क से भरा हुआ है। लेकिन उन्होंने इसका बुरा या इसकी वजह से खुद को किसी और से भी कम नहीं माना।
ये हैं कसैंड्रा नॉड। अल्बर्टा, कनाडा की रहने वाली कसैंड्रा को भी बदन के बड़े हिस्से में बर्थमार्क हैं। लेकिन उन्होंने इसकी वजह से खुद को कमतर समझना बंद कर दिया। अब वो एक पेशेवर मॉडल हैं।