Akshay Kumar
अक्षय कुमार ने सड़क परिवहन मंत्रालय के सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान को लॉन्च किया है जिसके तहत तीन विज्ञापन रिलीज किए गए हैं। इन वीडियोज में अक्षय कुमार ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल की वेशभूषा में नजर आए। वह कहते नजर आए, 'आपके और सबकी सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करें, क्योंकि रोड किसी के बाप का नहीं है।'