राजस्थान में एक दिव्यांग ने शादी के मंडप पर एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन महिलाओं संग शादी रचाकर सबको अचंभे में डाल दिया है। फ्लैशबैक में अगर इस पूरे मामले की जड़ तक जाएंगे तब तो आपका दिमाग सन्न रह जाएगा।
विज्ञापन
2 of 7
three bride with one groom
जी हां, राजस्थान के उदयपुर जिले में एक दिव्यांग ने शादी के मंडप में तीन महिलाओं के संग शादी कर सात जन्मों तक जीने मरने की कसमें खाई। शादी की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई है। लोगों को इस शादी ने इतना अचंभित कर दिया कि हर जगह ये विवाह चर्चाओं का विषय बनता जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
nakkalal with his wife
उदयपुर जिले के आदिवासी अंचल क्षेत्र झाड़ोल तहसील के गांव अडोल के रहने वाले 32 वर्षीय दिव्यांग युवक नक्कालाल कसौटिया ने जिन तीन महिलाओं के साथ शादी की इनमें से पहली महिला के साथ 12 साल से तो दूसरी के साथ 8 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
4 of 7
nakkalal at his home
अपने आप में यह बेहद अनोखी शादी है। शादी में दिव्यांग दूल्हा तीन महिलाओं का पति बन गया। बता दें दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य इलाके में लिव-इन-रिलेशनशिप में बरसों साथ रहने के बाद शादी करने की परंपरा है। यहां सैकड़ों वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन
5 of 7
nakkalal with his three wife
उदयपुर के झाड़ोल तहसील के आडोल गांव में नक्कालाल ने गुरुवार को तीनों संग समाज के सामने एक मंडप के नीचे शादी की। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो नक्कालाल इनमें से पहली महिला के साथ 12 वर्ष तो दूसरी महिला से 8 वर्ष से लिव-इन-रिलेशनशिप में था। नक्कालाल की तीसरी दुल्हन भी ओर कोई नहीं, बल्कि 12 वर्ष से उसके साथ रहने वाली महिला की ही छोटी बहन है। उसके साथ भी वह 1 साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में था।
विज्ञापन
6 of 7
wedding
नक्कालाल के जीवन में आई पहली महिला अलसीगढ़ की कंतु बाई है। वह नक्कालाल से उम्र में 13 साल बड़ी है। नक्कालाल कंतु बाई के साथ पिछले 12 वर्षों से लिव-इन-रिलेशनशिप में है। कंतु बाई के साथ होते हुए भी नक्कालाल को गिर्वा इलाके के फोकटा गांव की दिव्यांग पुनकी नाम की महिला से प्यार हो गया। नक्कालाल उसे घर ले आया, लेकिन बरसों तक दोनों ही महिलाओं से नक्कालाल को कोई संतान नहीं हुई।
ऐसे में नक्कालाल पिछले साल अपने से 5 साल छोटी कंतु बाई की बहन रेखा को अपने घर लाया। तीनों ही महिलाओं के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगा। रेखा के गर्भवती होने पर नक्कालाल ने तीनों से शादी करने की सोची। इसके बाद गुरुवार को गांव में रिश्तेदारों की मौजूदगी में एक ही मंडप के नीचे नक्कालाल ने तीनों से शादी कर ली। इस शादी का एक वीडियो एक लोकल मीडिया चैनल ने यूट्यूब पर भी शेयर किया है।