modern pandit
जी हां, यह पंडित जी अपने खास स्टाइल के लिए फेमस हो चले है। इन्हें 'मॉडर्न पंडित' के नाम से सोशल मीडिया पर खासी प्रशंसा मिल रही है। दरअसल, इन दिनों उनका एक वीडियो बेहद तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पंडित जी को शादी के दौरान खास तरीके से मंत्रोच्चारण करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो का क्रेज साफ देखने को मिलता है। सोशल साइट्स पर बने कई सोशल पेज व पर्सनल प्रोफाइल्स पर भी इसे शेयर किया गया है। कहीं न कहीं आपको भी व्हाट्स एप या अन्य किसी सोशल प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो देखने को मिल सकता है।