फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ से उलझकर इस कार सवार ने बुला ली अपने लिए ऐसी मुसीबत, देखने वालों की निकल गई चीख

Sat, 04 Aug 2018 07:52 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
bull attack
कभी–कभी इंसान गुस्से में वो कर जाता है, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होता है। ऐसी ही एक हैरतअंगेज घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स ने गुस्से में एक सांड़ से पंगा ले लिया और फिर जो हुआ उसे देखकर किसी की भी चीख निकल जाएगी। 
 
विज्ञापन

2 of 4
bull
ऐसा करते हुए उस शख्स ने एक बार के लिए भी नहीं सोचा था कि वह कितनी बड़ी मुसीबत मोल लेने जा रहा है। इसके बारे में उसे बाद में अंदाजा हुआ। इस घटना के वक्त किसी ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि इस हैरतअंगेज घटना का वीडियो यूके के येलोस्टोन नेशनल पॉर्क से सामने आया है। जहां एक कार सवार को गुस्से में एक जंगली सांड को गाली देना भारी पड़ गया। दरअसल, येलोस्टोन नेशनल पॉर्क में चल रहे धीमे ट्रैफिक के चलते एक कार सवार ने गाड़ियों के बीच आए जंगली सांड को नीचे उतरकर गुस्से में चिल्लाते हुए भला-बुरा कहा। इसके बाद जंगली सांड रास्ते से हट गया, लेकिन कुछ ही देर में सांड अचानक से उस कार सवार पर ऐसे टूट पड़ा कि देखने वालों के हलक से चीख निकल गई। 



 
विज्ञापन

3 of 4
bull
सांड़ ने अपनी पूरी ताकत के साथ उस शख्स पर हमला कर दिया। इसका वीडियो एक दूसरे कार सवार ने बनाया था। गनीमत रही जंगली सांड ने एकबार हमला कर के ही कार सवार को छोड़ दिया वरना उसकी जान जा सकती थी। आपको बता दें कि येलोस्टोन नेशनल पॉर्क ने गाइडलाईन्स जारी की हुई है। जिसके मुताबिक, 'येलोस्टोन में पशु जंगली जानवर हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कितने शांत दिखते हैं। 

 
विज्ञापन

4 of 4
bull
'जानवरों को जगह दें जब वे ट्रेल्स, बोर्डवॉक, पार्किंग स्थल, या विकसित क्षेत्रों में हों। इस दौरान उनसे दूरी बनाए रखें तो बेहतर होता है। ऐसे में अगर उन्हें परेशान किया जाता है तो वे पलटकर हमला भी कर सकते हैं जैसा कि इस शख्स के साथ में हुआ। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो अब तक येलोस्टोन नेशनल पॉर्क में 2018 में जंगली सांड के हमलों में 2 लोग घायल हो चुके हैं।  

देखें वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें