फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में ड्राइवर ने की ऐसी हरकत, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Thu, 26 Oct 2017 09:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 7
driver dance in moving bus
एक बस ड्राइवर ने चलती बस में ऐसी हरकत कर दी कि उसका वीडियो बन गया। रिकॉर्डेड वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। साउथ अमेरिका के कोलंबिया में फिल्माया गया तकरीबन दो मिनट का ये वीडियो बेहद चौंकाने वाला है।

 
विज्ञापन

2 of 7
driver dance in moving bus
यह वीडियो आपको सोचने पर मजबूर देगा। अगर आप बस में यात्रा करते हैं तो निश्चित तौर पर इस वीडियो को देखकर आप खौफ में आ जाएंगे। दरअसल, वीडियो में दिख रहा बस ड्राइवर चलती हुई बस की स्टीयरिंग छोड़कर अपनी सीट से खड़ा होकर डांस करने लगता है। बस ड्राइवर कैसे इतना लापरवाह हो सकता है शायद दृश्य देखने के बाद आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 7
bus driver stunt in moving bus
इस वीडियो में आप देखेंगे कि पहले ड्राइवर बस को चलाता है फिर अचानक से स्टीयरिंग व्हील को छोड़कर डांस करने लगता है। इस बस ड्राइवर का वीडियो इंटरनेट पर जारी किया गया है। 
 

4 of 7
bus driver stunt in moving bus
डेली मेल की रिपोर्ट मुताबिक, वीडियो में दिखता है कि चालक ऊपर उठकर अपने यात्रियों से कुछ कहता है और कोलंबिया के मशहूर गायक डायरियो गोमेज़ के एक लोकप्रिय गीत को गाते हुए नाचने लगता है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
bus driver
बस तेज गति में चलती रहती है, लेकिन ये ड्राइवर जरा भी नहीं घबराता। हालांकि चलती बस में बीच-बीच में जहां-कहां वो स्टीयरिंग को संभालने लगता है और स्पैनिश में गाते हुए डांस करता रहता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
bus driver
रोंगटे खड़ा कर देने वाला यह वीडियो उतना भयानक नहीं है, जितना आप सोच रहे हैं, क्योंकि इस वडियो के अंत में आप देखेंगे कि बस ड्राइवर के नियंत्रण में बस थी ही नहीं। बस ड्राइवर की यह वीडियो मनोरंजन के लिए बनाया गया है। लेकिन कुछ भी हो अगर सच में कोई बस ड्राइवर चलती हुई बस की स्टीयरिंग छोड़कर डांस करने लग जाए तो उसके बारे में आप क्या सोचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bus driver
देखें वीडियो
http://www.dailymail.co.uk/news/article-4984514/Driver-gets-DANCES-shocked-passengers-moving-bus.html#v-6530180604043281133
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें