शरीर में पानी पसीने के रूप में बाहर निकलता है लेकिन क्या हो जब पसीना नहीं बल्कि शरीर से खून बहने लगे..?
2 of 6
इस लड़की को मुंह पर मास्क लगाकर सोना पड़ता है
शरीर के रोम छिद्रों से बेवजह खून बहना आम बात नहीं है। शायद आपने कभी ये सुना भी नहीं होगा। एक लड़की के साथ ऐसा वाकई में होता है। जब वो सोती है तो उसके शरीर से पसीने की बजाय खून निकलता है।
3 of 6
girl sweating blood
इस अजीब और गंभीर बीमारी को देखकर डॉक्टर्स भी हैरान हैं। cnn.com की रिपोर्ट के मुताबिक इटली की रहने वाली 21 वर्षीय लड़की को ये अजीब बीमारी है। जब ये लड़की सोती है या कोई फिजिकल एक्सरसाइज करती है, तो इसको पसीने की जगह खून आने लगता है। चेहरे और हथेलियों खून से लाल हो जाती हैं।
4 of 6
sweating blood
डॉक्टर्स को पहले लगा कि ये लड़की झूठ बोल रही है लेकिन जांच में पता चला कि ये वाकई में एक गंभीर बीमारी है। कैनेडियन मेडिकल असोसिएशन जर्नल रिपोर्ट्स के डॉक्टर्स ने इस बीमारी को ब्लड स्वेटिंग का नाम दिया है। इस लड़की का इलाज जारी है। ऐसा ही एक मामला थाईलैंड में देखने को मिला था जहां एक मासूम लड़की इसी बीमारी से झूझ रही है।
5 of 6
sweating blood
डॉक्टर्स ने दिल और ब्लड प्रशर का इलाज कर इसे रोकने की कोशिश तो की है लेकिन इसे पूरी तरह ठीक करने में अभी तक नाकाम रहे हैं। इससे पहले आंखों से खून बहने के कई मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल, कैनेडियन मेडिकल एक्सपर्ट इसका पता लगाने में जुट गए हैं कि आखिर ऐसा होता क्यों हैं।