फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घूंघट डाले फर्राटेदार स्पीड में बस चला रही थी महिला, पर्दा उठते ही दंग रह गए लोग

Sat, 10 Mar 2018 12:55 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
demo
इन दिनों बस चलाते हुए एक घूंघटवाली महिला का वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन जब उसकी हकीकत सामने आई तो सब दंग रह गए।   

 
विज्ञापन

2 of 5
demo
यह मामला राजस्थान के नागौर जिले का है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां मकराना-बिदासर रूट पर चलने वाली एक बस के ड्राइवर ने होली के अवसर पर लोगों के साथ मजाक करने के लिए महिलाओं की ड्रेस पहन ली और फिर बैठ गया बस की ड्राइवर सीट पर। बस की ड्राइवर सीट पर बैठी महिला को देखकर सब हैरान हो गए। दरअसल, घूंघट निकाल किसी महिला को लोग पहली बार बस चलाते देख रहे थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
demo
घूंघट के कारण शुरू में तो लोग उसे पहचान ही नहीं पाए, लेकिन असलियत सामने आने पर वे हंसते रह गए। वैसे घूंघट निकाल कर बस चलाना भी बहुत बड़ी बात है। ये जोखिम भरा है। 

आगे जानिए वीडियो में कौन चला रहा था घूंघट में बस...

 

4 of 5
demo
वीडियो में जो इंसान घूंघट की आड़ में बैठा था वह कुचामन सिटी निवासी सांवरलाल थे। ये मकराना-बिदासर के बीच एक निजी बस के चालक है। वह इस रूट पर रोजना बस लेकर चलते हैं।

होली के मौके पर उन्हें अपनी सवारियों संग मजाक करने की सूझी और यह आइडिया अपनाया। बस फिर क्या था सांवरलाल ने एक मारवाड़ी महिला की ड्रेस पहनी ली और बस चलाने पहुंच गए। बस में बैठे लोग ड्राइवर सीट पर एक महिला को देख चौंक गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo
रोजाना इस रूट पर चलने वाली सवारियां तक सांवरलाल को इस वेष में पहचान न सकी। सभी ने समझा कि कोई महिला गलती से ड्राइविंग सीट पर बैठी है। सांवरलाल ने जब बस स्टार्ट की तो घबरा कर लोग उसके पास पहुंच गए और पूछताछ करने लगे। काफी देर तक लोगों के साथ ठिठोली करने के बाद सांवरलाल ने घूंघट उठाया तो लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो गए।

इस बीच सांवरलाल का वीडियो भी बना लिया गया। यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला सबके सामने आया। 

देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें