फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मम्मी के साथ स्कूटर पर 7 साल का बेटा कर रहा था स्कूल का काम, वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान

Fri, 20 Apr 2018 12:35 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
son doing homework wiith mother on scooter
75 हजार से भी ज्यादा बार देखे गए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर ऐसी हवा मिली की यह खबर बन गई और खबर बने भी क्यों नहीं, माजरा ही कुछ ऐसा है। अक्सर हम देखते हैं कि छोटे बच्चे पढ़ाई को लेकर इतने सीरियस नहीं होते कि वे चलती स्कूटी के पीछे बैठकर अपना होमवर्क करने लगें लेकिन इस वीडियो में तो इसके उलट ही दिखाया गया है।   
विज्ञापन

2 of 5
son doing homework wiith mother on scooter
जी हां, वीडियो में एक मां अपने बच्चे को खुली सड़क पर स्कूटी से बैठाकर ले जा रही है और पीछे बैठा बेटा बेहद सीरियस अंदाज में होमवर्क करने में बिजी है। आप सोच रहे होंगे कि चलती स्कूटी पर लिखाई का काम करना कैसे पॉसिबल हो सकता है। लेकिन दोस्तों जरा इस वीडियो को देख लो, आपको भी यकीन हो जाएगा कि चलती स्कूटी पर लिखने का काम भी किया जा सकता है।  
विज्ञापन

3 of 5
son doing homework wiith mother on scooter
बहुत खूबसूरती के साथ इस कारनामे को अंजाम देती एक महिला स्कूटर चला रही हैं और उनके साथ दो बच्चे स्कूटर पर सवार हैं। आगे बिटिया खड़ी है और पीछे बेटा स्कूल ड्रेस में बैठा है। इस वीडियो को देख कर लग रहा है कि ये महिला बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही है। 

4 of 5
son doing homework wiith mother on scooter
दिलचस्प बात ये है कि बच्चा बहुत ध्यान से अपना होमवर्क कर रहा है और उसे आसपास की किसी चीज कोई मतलब नहीं है। ताज्जुब करने वाली बात है कि बच्चे का जरा भी ध्यान नहीं भटकता। वहीं इस बच्चे की मम्मी इतने शानदार ढंग से स्कूटर चला रही हैं कि पीछे बैठे बेटे को होमवर्क करने में जरा भी परेशानी नहीं हो रही। वह अपना काम बहुत ही आराम से कर पा रहा है।ऐसे नजारे  कम ही देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
son doing homework wiith mother on scooter
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ ही रिजीजू ने लिखा है  'मैं मां और पढ़ाकू बच्चे को सैल्यूट करता हूं लेकिन सुरक्षा के लिए ट्रैफिक का ध्यान रखें'

देखें वीडियो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें