फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पाइडर मैन को 105 साल की जेल, बच्चों के साथ करता था यह अश्लील काम

Fri, 20 Apr 2018 07:59 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Man dressed Spider Man
स्पाइडर मैन बनकर बच्चों के हॉस्पिटल की सफाई करने वाले एक शख्स ने बच्चों के साथ ऐसा घिनौना काम किया कि कोर्ट ने उसे इसके लिए 105 साल की सजा सुना दी। इस शख्स की घिनौनी करतूत के बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी। शायद इसलिए कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस शख्स के प्रति जरा भी दया नहीं बरती और उसे कड़ी सजा सुना दी। 

 
विज्ञापन

2 of 6
Jarratt Turner
वेबसाइट 'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक शख्स स्पाइडर मैन बनकर बच्चों का अश्लील वीडियो बनाता था फिर उन वीडियोज को वह ऑनलाइन बेच देता था। शख्स पर लगे सभी अारोप कोर्ट ने सही पाए जिसके बाद उसे यह सजा दी गई है। रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका के नैशविले में रहने वाला 36 वर्षीय जराट टर्नर बच्चों की पोर्नोग्राफी करने और आपत्तिजनक वीडियोज बेचने का दोषी पाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
Jarratt Turner
टर्नर ने कई वीडियोज इंटरनेट पर अपलोड किए और लिखा, 'मुझे बच्चे सबसे ज्यादा प्यारे लगते हैं और उम्मीद है कि आपको भी ये वीडियो देखने के बाद इन पर प्यार आएगा।' यह शख्स की मानसिकता को दर्शाता है कि किस कदर वह छोटे बच्चों को देखता था। 

 

4 of 6
Jarratt Turner
बता दें, टर्नर 2014 में उस वक्त सुर्खियों में आया था जब उसने पहली बार स्पाइडर मैन की ड्रेस पहनकर हॉस्पिटल के कांच साफ किए थे। इसके बाद उसे नैशविले का स्पाइडर मैन कहा जाने लगा था। लेकिन फिर चाइल्ड पोर्नोग्राफी में पकड़े जाने पर उसे उम्र से भी ज्यादा यानी 105 साल की जेल के साथ-साथ 31 हजार डॉलर यानी करीब 20 लाख रुपये का हर्जाना पीड़ित बच्चों को देने के लिए कहा गया।

 
विज्ञापन

5 of 6
Spider-Man
टर्नर ने अपने घर की बेसमेंट में एक 10 साल की लड़की और 12 साल के लड़के का वीडियो बनाया। इस दौरान टर्नर ने बच्चों के साथ छेड़छाड़ भी की। बाद में उसने पोर्न वीडियोज इंटरनेट पर वायरल कर दिए थे। इसी के जरिए टर्नर को पकड़ा गया है। टर्नर ने पुलिस से बचने के लिए सारे जुगाड़ तैयार कर रखे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
court
बताया जाता है कि वह आईपी एड्रेस ट्रैक न हो पाने के लिए वाईफाई का इस्तेमाल करता है।जब भी वह वीडियो अपलोड करता था तो पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करता था।ऐसे में उसे ट्रैक करने में पुलिस को दिक्कतों का सामना करना पड़ता लेकिन आखिरकार उसे उसकी मेल आई-डी से पकड़ लिया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें