फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के घर के बाहर सरेआम प्रेमिका ने किया कुछ ऐसा, देखने वालों की लग गई भीड़

Sun, 04 Feb 2018 10:16 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
demo
सोशल मीडिया पर रोजाना तमाम वीडियो अपलोड होते हैं। इनमें से कुछ बेहद अजीब होते हैं। कई बार इन्हीं अजीबोग़रीब वीडियोज में से कुछ वायरल भी होने लगते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
demo
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। वीडियो में एक लड़की को सरेआम कुछ ऐसा करते हुए दिखाया गया कि जिसमें लोग उसे देखकर वहीं खड़े रह जाते है। सिर्फ इतना ही नहीं वहां मौजूद कई लोगों ने तो उस लड़की का वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

3 of 6
demo
बस इन्हीं में से किसी शख़्स ने यह वीडियो सार्वजनिक कर दिया और फिर यह वीडियो वायरल होने लगा। इस वीडियो में नज़र आ रही लड़की खुलेआम बिना किसी बात की परवाह किए अपने प्रेमी के घर के बाहर डीजे लेकर पहुँच गई। इसके बाद उसने जो किया वह वाक़ई चौंकाने वाला है।

 

4 of 6
demo
जी हां, लड़की सड़क पर तेज गाने बजवाते हुए वहीं पर नाचने लगी। लोगों को यह माजरा समझते देर नहीं लगी। लड़की की इस हरकत पर वहां भीड़ जमा हो गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें वीडियो को यह करकर शेयर किया गया है कि लड़की को उसके प्रेमी से प्यार में मिले धोखे के चलते उसने ऐसा किया, तो कुछ ने यह कहते हुए इसे शेयर किया है कि लड़की ने बड़े जुदा अंदाज में इजहार-ए-मोहब्बत का ये तरीका आजमाया।
लड़की को शराब के नशे में बताया जा रहा है। वहीं डीजे पर वह दर्द भरे नगमों पर डांस कर रही है। वीडियो में लड़की राजा हिंदुस्तानी के गाने 'तेरे इश्क में नाचेंगे' पर डांस कर रही है।

 
विज्ञापन

5 of 6
demo
इनमें से सही बात क्या है यह कह पाना मुश्किल है और न ही इस बात का पता है कि यह वीडियो कब और कहाँ शूट किया गया होगा। फिलहाल इसे फेसबुक पर दिल्ली वाइब नामक फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo
शख्स द्वारा बताया गया है कि वीडियो गुरुग्राम का है। तकरीबन दो मिनट के इस वीडियो में एक 20-22  वर्षीय लड़की को सड़क पर अकेले डांस करते दिखाया गया है। उसने भूरे रंग की एक पैंट और ब्लैक कलर का एक टॉप पहना हुआ है। वीडियो में लड़की डांस करते-करते बीच थोड़ा रुकती है और फिर नाचना शुरू कर देती है। उसे ऐसा करते देख लोग पास खड़े लोग हंसने लगते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें