अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि कोई रेल के डिब्बे के दरवाजे पर तो नहीं खड़ा हो। यदि वहां कोई है तो ये जरूरी है कि आप उसके हावभाव पढ़ लें। हो सकता है कि ऐसा करने से कोई किमती जान बच जाए।
विज्ञापन
2 of 6
aa
दरअसल, चलती ट्रेन से कूदकर आत्महत्या करने या ईयरफोन लगाकर ऐसे हादसों का शिकार बनने वालों के वीडियो समय-समय पर सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक चौंका देने वाला वीडियो मुंबई से सामने आया है।
विज्ञापन
3 of 6
aa
वो लड़की रेल के दरवाजे पर खड़ी अपनी मौत का इंतजार कर रही थी और फिर अचानक ऐसा कुछ होता है कि पास खड़े लोगों की चीख निकल पड़ी। जी हां, मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर के दौरान एक लड़की ने ऐसा ही कुछ किया। उसने चलती ट्रेन से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की।
4 of 6
aa
हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि लड़की ने कानों में ईयरफोन लगाया था इस चलते उसे पास से गुजरने वाली ट्रेन का पता ही नहीं चला और वह हवा के धक्के से नीचे गिर पड़ी। यह बैलेंस बिगड़ने के कारण हुआ। गनीमत रही कि जैसे ही वह ट्रेन से गिरी तो पास में खड़े लोगों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
इस दौरान कोई इस पूरे मामले का वीडियो बना रहा था। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की कानों में इयरफोन लगाए हुए खड़ी हैं। अपने इयरफोन की वजह से यह लड़की सामने से आ रही दूसरी ट्रेन की आवाज को नहीं सुन पाती है।
जब दूसरी लोकल ट्रेन अचानक सामने से गुजरती है, तो उस लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता है और उसका पैर फिसल जाता है। इससे वो लड़की ट्रेन में नीचे लटक जाती है। इस दौरान लड़की के साथ खड़े दूसरे यात्री फुर्ती दिखाते हुए लड़की को ऊपर खिंच लेते है।