ककड़ी चोरी करने की ऐसी सजा भी मिल सकती है इस शख्स ने कभी सपने में भी ऐसा नहीं सोचा होगा। इस मामले ने पूरी दुनिया को का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह वाकया अमेरिका में सामने आया है जब एक कोर्ट ने एक शख्स पर समुद्री ककड़ी चुराने के अपराध में 11 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। ये सजा अापको भी अजीबोगरीब लग सकती है लेकिन जब आप मामले की तह तक जाएंगे तो आपको समझ आएगा कि कोर्ट ने ऐसा क्यों किया है।
विज्ञापन
2 of 5
dd
दरअसल, अमरीका के समुद्री भोजन का कारोबार करने वाली एक कंपनी के मालिक ने समुद्र से बहुतायात में ककड़ी निकाल ली। इससे वह अपनी कंपनी ओरिएंट सीफूड प्रोडक्शन का काम चला रहा था। कोर्ट ने इस अजीबोगरीब मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए उसे अपराध की श्रेणी में डालकर कंपनी के मालिक को तीन साल की सजा सुनाई। सिर्फ इतना ही नहीं कोर्ट ने कंपनी के मालिक को 11 करोड़ का जुर्माना भरने का भी फैसला सुनाया।
विज्ञापन
3 of 5
dd
अदालत के इस फैसले से कंपनी के मालिक को तगड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोर्ट का यह फैसला अमरीका में समुद्री परितंत्र में संतुलन बनाए रखने में अहम माना जा रहा है। हालांकि अमरीका में समुद्र से ककड़ी निकालना गैरकानूनी नहीं है। मगर इसके लिए प्रशासन को जानकारी देना अहम है।
4 of 5
dd
जानकारी के मुताबिक कंपनी के मालिक हून नामकूंग पर आरोप लगा था कि उन्होंने समुद्र से 20 फीसदी ज्यादा ककड़ी निकाली। एक रिपोर्ट के मुताबिक हून ने 2014 से 2016 के दौरान करीब दो साल में 1,13,400 समुद्री ककड़ियां निकाली थीं। समुद्र का संतुलन न बिगड़े इस लिहाज से कोर्ट ने कंपनी के खिलाफ यह फैसला सुनाया है।
दरअसल, समुद्री ककड़ियों से समुद्री जल का पीएच लेवल यानी अम्ल-क्षार संतुलन कायम रहता है। यदि ज्यादा ककड़ियां निकाली जाती है तो उसकी वजह से यह संतुलन चक्र टूट सकता है। समुद्री ककड़ी निकाले जाने पर वॉशिंगटन प्रशासन और अन्य संस्थाएं नजर रखती हैं।