फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंट RJ ने लाइव शो में जन्मा बच्चा, सुनने वालों की भी हालत हुई खराब

Sat, 24 Feb 2018 09:00 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
अमेरिका में एक लाइव रेडियो शो के दौरान ही बच्चे को जन्म देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेडियो प्रेजेंटर कैसेडे प्रॉक्टर ने रेडिया स्टेशन में ही अपने बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रेजेंटर को लाइव शो के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई और उसी समय उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। हालांकि प्रसव पीड़ा होने की संभावना के मद्देनजर रेडियो स्टेशन के कर्मचारी पहले से ही सतर्क थे। 

सेंट लुईस स्थित ‘द आर्क स्टेशन’ की प्रेजेंटर को प्रसव पीड़ा शुरू होते ही रेडियो स्टेशन के अंदर ही डिलीवरी के सारे इंतजाम कर दिए गए। बच्चे की डिलीवरी तय तारीख से पहले होने के कारण प्रेजेंटर ने शो में शामिल होने से इनकार नहीं किया था। 
 

demo
नवजात की मां प्रॉक्टर ने कहा, ‘बच्चे को लाइव शो में जन्म देना मेरे काम का ही एक विस्तार था, जो मैं हर दिन करती हूं। मैं अपनी जिंदगी के हर पहलू को अपने श्रोताओं को साथ शेयर करती हूं। 

जीवन के इतने कीमती पल को श्रोताओं के साथ बांटना शानदार था। यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा अनुभव था।’ प्रॉक्टर ने बच्चे का नाम जेमसन रखा है। यह नाम भी श्रोताओं की राय लेने के बाद ही रखा गया। 
 
 
विज्ञापन

बच्चे के पैदा होने के पहले ही रेडियो पर नाम को लेकर वोटिंग शुरू हो गई थी। प्रोग्राम के डायरेक्टर स्कॉट रॉडी ने कहा, ‘दंपति की ओर से चुने गए 12 नामों के लिए हमने वोटिंग शुरू कर दी थी। जेमसन के जन्म तक वोटिंग चलती रही।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें