यूपी पुलिस के एक सिपाही की छुट्टी की चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। दरअसल, सिपाही की छुट्टी की वजह जगहंसाई का कारण बन गई है।
विज्ञापन
2 of 5
UP POLICE
- फोटो : SELF
सिपाही ने छुट्टी की जो वजह बताई है, उसे पढ़ कर और जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो सिपाही का नाम सोम सिंह बताया जा रहा है जो यूपी के महोबा जिले के कोतवाली पुलिस थाने में तैनात हैं। उन्होंने 23 जून से छुट्टी पर जाने के लिए अपने थानेदार के पास आवेदन किया। छुट्टी की वजह उन्होंने 'परिवार बढ़ाने के लिए' लिखी।
विज्ञापन
3 of 5
police
कारण पढ़कर थानेदार भी एकबार के लिए चौंक पड़े लेकिन बाद उन्होंने सिपाही सोम सिंह को परिवार बढ़ने के लिए 45 दिनों की छुट्टी मंजूर कर दी। मजे की बात यह है कि सोम सिंह ने केवल 30 दिनों की छुट्टी के लिए पत्र लिखा था। बता दें अब ये चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। सोम सिंह के परिवार बढ़ाने वाली चिट्ठी की खबर लखनऊ में डीजीपी ऑफिस तक पहुंच गई।
4 of 5
write
जगहंसाई से बचने के लिए सिपाही से फिर से आवेदन कराया गया। महोबा के एसपी एन कोलांची ने सोम सिंह को बुला कर छुट्टी के लिए कोई और कारण बताने और लिखने को कहा जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सोम सिंह फतेहपुर के रहने वाले हैं और कई हफ्तों से छुट्टी पर जाने की मांग कर रहे थे। पुलिस फोर्स में छुट्टी मिलना हमेशा से बड़ी समस्या रही है।
कुछ मामलों में तो परेशान होकर खुदकुशी तक कर ली। वहीं कुछ ने अपने सीनियर अफसरों की हत्या तक कर डाली। पिछले ही महीने लखनऊ में तैनात धर्मेंद्र सिंह ने दस दिनों की छुट्टी माँगी। छुट्टी पर जाने के लिए उन्होंने जो कारण बताये उसकी भी बड़ी चर्चा रही। उन्होंने लिखा था कि अगर उन्हें छुट्टी नहीं मिली तो फिर पत्नी छोड़ कर चली जाएगी।