फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

245 जांबाजों ने एक साथ लगाई ऐसी छलांग, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Wed, 25 Oct 2017 07:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 6
jumpers
कुछ लोगों को 'सिम्पलिसिटी' रास नहीं आती। इसलिए उनके मन में हमेशा कुछ रोमांचकारी करने का ख्याल हिलोरे मारता रहता है। बता दें ऐसे लोग अपने रोमांच को पूरा करने के चक्कर में किसी भी हद तक जा सकते हैं। दरअसल, रोमांचक पलों को जीना ही इनके जीवन का असल मकसद बन जाता है। उन्हें जो अनुभूति अपने रोमांच को पूरा करने में होती है, ऐसा किसी और काम में नहीं होती। 
विज्ञापन

2 of 6
jump from the bridge
ये भी हकीकत है कि ऐसे लोग जीवन में कुछ बड़ा करने की सोचते हैं। इसलिए सफलता पाने में इन्हें ज्यादा वक्त नहीं लगता है। ऐसा ही मामला इन 245 जांबाजों के साथ जुड़ा है। अपने रोमांच को पूरा करने के लिए इन्होंने ब्राजील को चुना, और देखिए इनकी यही ललक इन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड तक ले गई। जी हां...ऐसे ही लोगों को बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
screen shot
आप वीडियो में देख सकते हैं कि अपना रोमांच पूरा करने के लिए इन्होंने अपनी जान को भी जोखिम में डाल दिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए इस वीडियो में ब्राजील के हॉर्टोलांडिया में एक ब्रिज पर खड़े होकर 245 लोगों ने एक साथ छलांग लगा दी।

4 of 6
screen shot
इस जगह को देख हम जैसा कोई आम इंसान अपने दिमाग में ऐसा ख्याल ला ही नहीं पाएगा। उस वक्त तो जहन में गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म का वो डाइलॉग याद आ सकता है जिसमें रामाधीर सिंह का किरदार निभा रहे तिंग्माशू धूलिया अपने बेटे से कहते हैं रहने दो बेटा 'तुमसे ना हो पाएगा।' बता दें इन लोगों द्वारा लगाई गई छलांग को गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्डस में भी जगह मिल गई है। दुनिया में यह पहला ऐसा मौका है जब एक साथ 245 लोगों ने छलागं लगाई है।
विज्ञापन

5 of 6
screen shot
ब्राजील के हॉर्टोलांडिया में 30 मीटर ऊंचे पुल पर 245 लोग खड़े थे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। इन सभी लोगों को एक साथ एक रस्सी से बांध दिया गया था। फिर इन लोगों को एक साथ उस पुल से छलांग लगाने के लिए कहा गया। छलांग लगाते ही यह लोग एक साथ हवा में झूलने लगे। इन लोगों द्वारा किया गया यह कारनामा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना गया।

इस समूह ने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया जो साल 2016 में इसी जगह पर बना था। पिछले रिकॉर्ड में एक साथ इसी पुल से 149 लोगों ने एक साथ छलांग लगाकर रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें