इसी दौरान दो युवक वहां से गुजर रहे थे। उनकी नजर बच्ची पर पड़ी तो बच्ची बालकनी से फिसल कर रेलिंग में फंस चुकी थी। दोनों युवकों ने बिना देर की, बच्ची को बचाने की कोशिश शुरू की और कुछ ही सेकण्ड्स में कामयाब भी हो गए। ये सारी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। दोनों ने न तो अपनी जान की परवाह की और न ही किसी तरह की मदद का इंतजार। बच्ची को देखने के बाद मदद के लिए कूद पड़े।