फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई के इस प्लेन की तस्वीरें हो रही हैं वायरल, फोटो देखकर सिर पकड़ लेंगे 

Fri, 07 Dec 2018 05:51 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर एक हवाई जहाज की फोटो काफी शेयर की जा रही है। ये कोई साधारण सा दिखने वाला हवाई जहाज नहीं है, बल्कि इंटरनेट पर इस प्लेन की वायरल तस्वीरें देखकर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : social media
तस्वीर में दिख सकता है कि प्लेन डायमंड्स से सजाया गया है। प्लेन में हजारों डायमंड्स जड़े हुए हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि ये तस्वीर असली है या नकली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में रनवे पर अमीरात का हवाई जहाज दिख रहा है और ऐसा लग रहा है जैसे यात्रा के लिए उड़ान भरने की तैयारी में है। सबसे खास बात यह है कि यह तस्वीर अमीरात एयरलाइंस ट्वीटर हैंडल से शेयर की गई है। एयरलाइंस ने अपने ट्वीट में बताया कि इस तस्वीर को सार शकील ने बनाई है और ये सिर्फ तस्वीर भर है। 

4 of 7
- फोटो : social media
ट्विटर पर पोस्ट में किए कैप्शन से ही समझा जा सकता है कि ये तस्वीर असली नहीं है। असली में प्लेन में डायमंड्स नहीं लगाए गए हैं। ट्विटर पर लिखा गया है कि 'पेश है एमिरेट्स ब्लिग 777, ये तस्वीर सारा शकीलने बनाई है। अमीरात एयरलाइंस ने खुद कैप्शन को लिखते हुए तस्वीर शेयर की है। 
विज्ञापन

5 of 7
आपको बाते दें कि सारा शकील क्रिस्टल आर्टिस्ट इंस्टाग्राम सेलेब हैं, उनको 4.8 लाख लोग फॉलो करते हैं। इससे पहले, यह तस्वीर सारा शकील ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। सारा के पेज पर करीब चार लाख आठ हजार फॉलोअर्स हैं। शकील ने इस हवाई जहाज की तस्वीर को 4 दिसंबर को पोस्ट किया था और इस पर करीब 54 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
देखते ही देखते डायमंड प्लेन की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। अमीरात एयरलाइंस की जब नजर इस फोटो पर पड़ी तो उन्होंने न सिर्फ तस्वीर को लाइक किया बल्कि शकील से परमीशन लेकर तस्वीर को री-पोस्ट भी किया। अमीरात एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा, 'हमने इस तस्वीर को शेयर किया है और ये तस्वीर सारा शकील ने बनाई है और मैं कह सकता हूं कि ये असली नहीं है।'  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लोग भी इसे देखकर अपने आपको शांत नहीं रख पाए और प्लेन के बारे में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ट्वीटर पर एक यूजर ने पूछा कि क्या यह हकीकत है? जबकि एक अन्य यूजर ने कहा कि क्या यह वास्तव में उड़ सकता है या फिर स्केल मॉडल या कम्प्यूटर से बनाई गई तस्वीर है। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें