फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के इन 10 महलों में जाने के नाम से थर-थर कांपने लगते हैं लोग, वजह चौंकाने वाली

Sat, 28 Jul 2018 09:01 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
haunted place
दादी-नानी से भूतहा कहानियां आपने भी सुनी होंगी। कभी सोचा भी होगा कि ये सब रीयल होता है या सिर्फ रील तक ही सीमित है। आपने अपने आस-पड़ोस में किसी पीड़ित को देखा होगा, जिस पर तांत्रिक ने ऊपरी चक्कर का सांया बताया हो। फिर झाड़-फूंक की होगी। दरअसल, हमने अपने आसपास ही ये सबकुछ होते हुए देखा है।  

डर, रहस्य और बेचैनी की यह वजहें क्या महज इत्तेफाक हैं? नहीं ताे फिर लोग कुछ स्थानों पर जाने से डरते क्यों हैं? क्यों कुछ प्लेस डरावने माने गए हैं, क्या वहां वाकर्इ में खतरनाक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है? इन कुछ सवालों के जवाब तलाशने के लिए यहां बतार्इ गयी दुनिया की 10 मिस्ट्री से भरपूर जगहों पर जाने की जरूरत हो सकती है…
विज्ञापन

2 of 10
Edinburgh Castle, Scotland
आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे महलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सालों से सन्नाटा छाया हुआ है। लेकिन कुछ एडवेंचर के शौकीन लोग इधर रुख करते हैं, मगर तमाम शंकाओं के बीच...

1. एडिनबर्ग कैसल, स्कॉटलैण्ड
यूनार्इटेड किंगडम (ब्रिटेन) में एक मध्ययुगीन महल के बारे में कर्इ कहानियां प्रचिलित हैं। यह महल देखने में जितना खूबसूरत है, उससे कहीं अधिक नेग्लेक्टेड भी है। पहाड़ी पर स्थित एडिनबर्ग के किले के आसपास चारों और घना जंगल है। हरियाली और पेडों के बीच घिरा एकांत में यह किला रात के वक्त बेहद डरावना लगता है। इसका आर्किटेक्चर ऐसा है कि जो कोई इसे एकबार देख लेता है उसका मन इस पर मोहित हो जाता है और वह इसमें जाने की कोशिश जरूर करता है। लेकिन जिस किसी ने अभी तक ये कोशिश की है उसका सामना एक ऐसे खौफ से हुआ जिसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती। जी हां, मान्यता है कि इस किले में बरसों पहले कई सैनिक मारे गए थे। उनकी आत्माएं अब यहां भटकती हैं। इसे ‘मैडेन कैसल’ कहा जाने लगा है। कहा जाता है कि ये मारे गए सभी सैनिक अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ रहे थे। इन सभी की मौत उस दौरान प्लेग महामारी से तड़प-तडप कर हुई थी। इसलिए आज भी इस किले में उनकी रूह की आवाजें गूंजती सुनाई पड़ जाती है। कुत्तों जैसी अजीब चीखें सुनने का दावा यहां जाने वाले कई लोग कर चुके हैं। कहते हैं कि यहां के फोटो ड्रोन से लिए जाते हैं, जबकि किले के भीतर किसी को दाखिल नहीं होने दिया जाता। यह किला 16वीं सदी में बनवाया गया था। 
 
विज्ञापन

3 of 10
Castle of Pomeroy, UK
2. पॉमेराय का कैसल, ब्रिटेन
टॉटनेस, डेवॉन टाउन के निकट स्थित बेरी पॉमेराय कैसल से जुड़ी कहानी, दरअसल 14वीं सदीं से तब शुरू हुर्इ जब दो सगी बहनों में रार ठन गर्इ। दोनों राजकुमारी महल पर अपना दावा करती थीं। एक रोज बड़ी बहन (एलेनोर) ने छोटी बहन (मार्गेट पॉमेराय) को यहां कैद करा दिया। भूख और कैद से तड़पते हुए कुछ ही दिनों में मार्गरेट पोमेरॉय की मौत हो गर्इ। तब से इस महल को पोमेरॉय कैसल कहा जाने लगा। वहीं कुछ लोगों का दावा है कि मार्गरेट पोमेरॉय बेहद सुंदर थी। उसकी नीली-आंखें किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकती थीं। माना ये भी जाता है कि एक दिन उसी के पिता ने उसे हवस का शिकार बना लिया। वह गर्भवती हो गर्इ, लोकलाज के भय से उसकी निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गर्इ। जिसके बाद यहां मार्गेट के रूप में ‘व्हाइट लेडी’ का साया मडराने लगा। इसलिए इसे ‘ब्लू लेडी महल’ कहा जाने लगा। स्थानीय निवासियों का दावा है कि महल में दिन में भी  बहु़त अंधेरा रहता है, जो कोर्इ इसके अंदर गया है वो वापस नहीं लौटा। 
 

4 of 10
Mont Cristo, Australia
3. मॉन्ट क्रिस्टो, ऑस्ट्रेलिया 
न्यू साउथ वेल्स स्थित एक होम्सटाउन (रियासत) अपने दरवाजों के अपने आप खुलने-बंद होने के कारण दुनिया के मोस्ट डेंजर्स प्लेसेज में शामिल है। कहा जाता है कि अपने प्रिय पति की मौत के बाद मिसेज क्रॉली 23 साल में मात्र दो बार इससे बाहर देखी गर्इ। फिर वह कभी निकलती नहीं देखी गई। शायद वह मर चुकी थी। जिसके बाद उसका हमेशा अपने रूम में लेटे रहना बताया गया। यहां आने वाले टूरिस्ट बताते हैं कि यहां कभी तेज चमक सी दिखने लगती है तो कभी सिर्फ घुप अंधेरा नजर आता है। यूट्यूब पर कर्इ वीडियो यहां होने वाली पैरानॉर्मल एक्टिविटी बयां करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
Haunted Ancient Ram Inn
5. द एनिशेंट रैम इंन, यूके
इंग्लैंड के पोट्टर्स पोंड स्थित वॉट्टन अंडर ऐज में यह इमारत भी पैरानॉर्मल एक्टिविटी से जुड़ी बताई जाती है। यहां से गुजरना वाकर्इ डरावना लगता है। यहां मुर्दों जैसी बदबू आती रहती है, साथ ही अजीब-आवाजों से किसी के भी कान सुन्न हो जाते हैं। एक ब्लॉगर इस जगह को लेकर लिखते हैं, सदियों पूर्व यहां बच्चों की बली दी जाती थी। इसके अलावा यहां निर्दयता पूर्वक लडकियों के रेप के बाद उनकी हत्याएं भी कर दी जाती थी। अब यह पूरा इलाका वीरान पड़ा रहता है। कुछ लोगों ने तो रात में यहां आग लगती हुर्इ भी देखी है।
विज्ञापन

6 of 10
Hygate Symmetry, London
6. हाइगेट सिमिट्री, लंदन
इस सुंदर और आकर्षक ठौर को देख किसी का भी मन यहां ठहरने का हो जाए, लेकिन यहां अकेले आना ठीक नहीं माना जाता। बेशक यहां महान राजनीतिज्ञ कार्ल मार्क्स को दफनाया गया था, लेकिन उनके बाद यहां कर्इ हत्याएं हुर्इ। यहां विचित्र कलाकारी लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है। ईस्ट ब्रिटेन में इसे फोटोग्राफी के लिए वंडरफुल वेन्यू माना गया है। 
विज्ञापन

7 of 10
Niagara Screaming Tunnel
7. नियाग्रा स्क्रीमिंग टनल
दुनिया में सबसे बड़ा झरना नियाग्रा फॉल्स को माना गया है, लेकिन ये टनल भी कम नहीं है। ओंटारियो को नियाग्रा फाल्स से यही जोड़ती है। इसमें अब तक कर्इ कलर चेंज हुए हैं। सबसे रोचक और अजीबोगरीब बात ये है कि जब आप इस टनल के भीतर होंगे तो आप महसूस करेंगे कि जैसे रात के अंधेरे में किसी ने माचिस के तिल्ली जला रखी हो। फोटोग्राफी के शौकीन लोग यहां दिन में जाते हैं, लेकिन कर्इ किमी तक लंबी इस टनल का पूरा फोटो लेना आसान नहीं है। दूरबीन से देखने पर इसकी दीवारों पर कुछ खास आकृति नजर आती हैं। बताया जाता है कि यह उस लड़की की वजह से होता होगा, जो खेलते हुए चल बसी थी।
 

8 of 10
Wilson Hall, Ohio University
8. विलसन हॉल, ओहियो यूनिवर्सिटी
अमेरिका की प्रतिष्ठ यूनिवर्सिटी ‘ओहियो’ में भी मिस्ट्रीज वाले हॉल चर्चा में रहते हैं। ब्रिटिश सोसाइटी फॉर फिसिकल रिसर्च के मुताबिक यहां विल्सन हॉल बेहद हॉन्टेड प्लेस माना गया है। दरअसल, यहां के रूम नं 428 को लेकर एथेंस कॉन्ट्री के ब्यूरो ने एक रिपोर्ट में बताया कि सालों पहले जब गुलाबी गर्ल की कहानियां स्टूडेंटों के बीच मशहूर थी, वह लड़की अपने खून से पोइट्री लिखती थी। दीवारों पर आज भी वो अंकित हैं। नाइट में कोर्इ यहां नहीं जाता है। वहीं जानकारों का ये भी मानना है कि किसी की कविताओं की गुनगुनाहट यहां साफ सुनार्इ देती है।

9 of 10
Stanley Hotel, Colorado
9. स्टैनली होटल, कोलोरेडो
1900 में बना ये होटल प्रत्यक्ष रूप पैरानॉर्मल एक्टिविटी देखने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए जाना जाता है। यहां काम करने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने इस होटल में हररात में सफेद काया वाले बच्चों को देखा है। वे पलक झपकते कब गायब हो जाते हैं पता ही नहीं चलता। लेकिन यहां कुछ तो है। अब अगर आपको ये सब खुद देखने का मन है तो आपको स्टैनली पहुंचकर ही इसे महसूस करना होगा। अच्छी बात ये है कि ये किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते। हालांकि इनके इरादों की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसलिए दिन में यहां स्थानीय निवासी अक्सर आते हैं। हां, अमेरिका में वेवर्ली हिल्स सैनेटोरियम बेहद डरावनी जगह है। यह पहाडियों के ऊपर सन्नाटे वाला सैनेटोरियम है, जहां कोर्इ नहीं जाता।

 
विज्ञापन

10 of 10
Changi Beach, Singapore
10. चांगी बीच, सिंगापुर
सिंगापुर में चांगी समुद्र तट द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुर्इ चीनी-जापानी सैनिकों की कुख्यात मौतों का गवाह माना जाता है। चीनी सैनिकों के हजारों अत्याचार और जापानियों की संदिग्ध लाशें इस बात का उल्लेख करती हैं।  कहते हैं कि इस समुद्र तट पर हवा का बहाव के साथ मारे गए सैनिकों की चीखें सुनाई पड़ती हैं। रात में यहां का दृश्य भयानक हो जाता है। बेशक दिन में फोटोग्राफी के शौकीन यहां आते हैं, लेकिन रात होने से पहले सब निकल लेते हैं। यह दुनिया के सबसे हॉन्टेड बीच माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें