Kim Jong-il
किम जोंग इल
किम जोंग उन के सनकीपन के कई किस्से दुनिया के सामने आ चुके हैं। उत्तर कोरिया की जनता पर अत्याचार करने वाले इस सनकी तानाशाह के पिता, किम जोंग इल अपने बेटे से भी बड़ा क्रूर तानाशाह रहा। इल को हॉलीवुड की फिल्मों का काफी शौक था। उसके शासन काल में सभी देशों में मौजूद उत्तर कोरिया के राजनायिकों को आदेश थे कि वो हॉलीवुड फिल्मों की कॉपी अपने पास रखें। इस तरह उसके पास 20 हजार से ज्यादा फिल्मों का कलेक्शन हो गया था।
अपने देश की फिल्म इंडस्ट्री से किम जोंग इल बहुत नाराज था, वो चाहता था कि उसके यहां ऐसी फिल्में बनें जो पूरी दुनिया में मशहूर हो लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। आखिर में उसने 1978 में साउथ कोरिया के डायरेक्टर सिन सांग आउक, चोई उन हुन को अगवा कर लिया और अपने यहां फिल्में बनवानी शुरू की। दोनों पति पत्नी ने मिलकर 8 साल तक काम किया और कई फिल्में बनाई लेकिन कोई भी फिल्म कामयाब नहीं हो पाई। जिसके बाद किसी तरह वो अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहे और किम जोंग इल की सच्चाई पूरी दुनिया को बताई।
किम जोंग इल की एक और खराब आदत थी, उसे जवान दिखने का शौक था। इसके लिए वो 20-22 साल के लड़के लड़कियों का खून चढ़वाया करता था।