फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ 50 शहरों की मेट्रो में बिना पैंट के दिखे हजारों युवक-युवतियां, दंग रह गई दुनिया

Tue, 09 Jan 2018 09:14 PM IST
बिजार डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : NADER ELGADI
दुनिया के 50 शहरों में लोगों ने मेट्रो में बिना पैंट पहने सवारी की। लंदन की ट्यूब (मेट्रो) में तकरीबन 250 लोग शॉर्ट्स और अंडरवेयर में सफर करते नजर आए। मौका था नौवें 'नो ट्राउजर ट्यूब राइड' का। यह एक सालाना इवेंट है जिसमें मेट्रो में सवारी करने वाले यात्री अंडरगार्मेंट्स में सफर करते हैं। इन सबके पीछे कोई वजह नहीं है। ये बस हंसने-मुस्कुराने के मकसद से किया जाता है। 
पढ़ें:- चीन में पीछे से छेद वाली पैंट क्यों पहनते हैं बच्चे, दंग रह जाओगे सच्चाई जानकर?
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : NADER ELGADI
इवान मार्कोविक ने बातचीत में बताया, ये सिर्फ मस्ती-मजाक के लिए था। इवान उस फ्लैश ग्रुप के सदस्य हैं जिसने इस इवेंट का आयोजन किया था। उन्होंने कहा, हम न तो कोई जागरूकता फैला रहे हैं और न ही चैरिटी के लिए फंड जुटा रहे हैं। हम बस लोगों को हंसते-खिलखिलाते देखना चाहते हैं और इसलिए ये आयोजित किया गया
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : NADER ELGADI
राइड में हिस्सा लेने वाले तकरीबन 3 बजे पूरे कपड़ों में लंदन के चाइनाटाउन में इकट्ठे हुए। इसके बाद उन्हें छह समूहों में बांट दिया गया और हर ग्रुप का एक 'लीडर' बनाया गया। वो ट्यूब के अलग-अलग हिस्से में सवार हो गए। ट्यूब में सवार होने के बाद टीमों के लीडर ने उन्हें अपने पैंट उतारने का आदेश दिया और फिर इसके बाद एक मजेदार नजारा देखने को मिला।
 

4 of 6
लोगों ने ऊपर तो सर्दियों वाले कपड़े, हैट, ग्ल्वस और दस्ताने पहन रखे थो लेकिन नीचे सिर्फ अंडरवेयर या शॉर्ट्स, राइड के फेसबुक पेज पर बताया गया है कि कुछ लोग इन्हीं कपड़ों में रोज की तरह बैठकर किताबें पढ़ने लगे। कुछ को खड़े होकर हेडफ़ोन लगाकर गाने सुनते या फ़ोन पर गेम खेलते देखा गया। 
विज्ञापन

5 of 6
इसी तरह वो पैडिंगटन, विक्टोरिया, मॉन्यूमेंट और वाइट सिटी जैसे अलग-अलग स्टेशनों की ओर जाने लगे। इवेंट में अलग-अलग उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें किशोर, युवा और बुजुर्ग सभी थे। 27 साल के फ्रैंसिस्को ने बताया ये पहली बार था जब मैंने इस तरह के किसी इवेंट में हिस्सा लिया। मुझे लगता है कि हमें हमेशा गंभीर बने रहने की जरूरत नहीं है। कभी-कभी इस एकरसता को तोड़ना भी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रविवार को लंदन में कड़ाके की सर्दी थी और तापमान तीन डिग्री सेल्सियस था। इसके बावजूद लोगों ने अंडरवेयर में सफर किया। 'नो ट्राउजर्स राइड' की शुरुआत अमरीका के न्यूयॉर्क से हुई थी जो अब दुनिया के कई देशों तक पहुंच गई है। इस साल दुनिया भर के तमाम शहरों जैसे मॉस्को, ब्रिस्बेन और ऑकलैंड में तकरीबन 20 हज़ार लोग इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें