फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह महिला व्हाट्सऐप के जरिए करवाती है गर्भपात, बताई आंख भर आने वाली कहानी

Thu, 28 Jun 2018 06:29 PM IST
नाथलिया पासारिनो/ बीबीसी
विज्ञापन
1 of 8
pregnant women
एबिगेल 23 साल की हैं और उनका चार साल का एक बेटा है। पहचान छिपाने के लिए उनका नाम बदल दिया गया है। वो एक गोपनीय व्हाट्सऐप ग्रुप चलाती हैं, जो ब्राजील की सैंकडों महिलाओं को अनचाहे गर्भ से छुटकारा दिलाने में मदद कर रहा है। ब्राजील में गर्भपात कानून काफी सख्त है। यहां बलात्कार की शिकार महिलाओं के लिए भी गर्भ गिराना आसान नहीं है। ऐसे में इस व्हाट्सऐप ग्रुप की मदद से महिलाएं गैरकानूनी तरीके से गर्भपात के लिए गोलियां खरीद सकती हैं। एबिगेल और तीन दूसरी महिलाएं गर्भपात की पूरी प्रक्रिया में महिलाओं की मदद करती हैं। हालांकि एबिगेल या उनकी साथी महिलाएं डॉक्टर या नर्स नहीं हैं। गर्भपात के दौरान होने वाली पीड़ा के वक्त टेक्स्ट या ऑडियो के जरिए महिलाओं की मदद की जाती है। ग्रुप चलाने वाली एबिगेन और उनकी दूसरी महिला साथियों को पता है कि वो कानून तोड़ रही हैं और इसके लिए उन्हें सजा मिल सकती है।
विज्ञापन

2 of 8
Pregnant
लेकिन उनका मानना है कि अगर गर्भपात कराने की इच्छुक महिलाओं को सही मदद न मिले तो वह गैरकानूनी क्लिनिकों में जाकर खुद को और ज्यादा खतरे में डाल लेंगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक असुरक्षित गर्भपात की वजह से होने वाली जटिलताओं के चलते ब्राजील में हर दिन कम से कम चार महिलाओं की मौत हो जाती है। एक अनुमान के मुताबिक ब्राजील में हर साल करीब 5 लाख गर्भपात गैरकानूनी तरीके से किए जाते हैं। इनमें से आधे मामलों में महिलाओं की जान खतरे में पड़ जाती है और उन्हें अस्पताल जाना पड़ता है। इस ग्रुप में शामिल एक महिला कहती हैं, 'मैं अपनी पहचान छिपाकर व्हाट्सऐप ग्रुप की सदस्य बन गई। मैंने उनसे कहा कि मैं गर्भवती हूं और बच्चा गिराना चाहती हूं। पांच महीने तक मैंने व्हाट्सऐप पर चल रही बातचीत को देखा। 
विज्ञापन

3 of 8
pregnant women
इसके बाद मैंने ग्रुप की संस्थापक से संपर्क किया और उन्हें बताया कि मैं बीबीसी के साथ काम करती हूं। ग्रुप में फिलहाल 80 से ज्यादा महिलाएं हैं। हर महीने 20 नई महिलाएं इस ग्रुप से जुड़ जाती हैं। जैसे ही किसी महिला का गर्भपात हो जाता है वो ग्रुप छोड़ देती है। इनमें से एक-आध महिला बच्चा रखने का फैसला भी कर लेती हैं और गर्भपात नहीं कराती। इस ग्रुप से जुड़ी कई लडकियां नाबालिग हैं। ये ग्रुप एक ऐसी सुरक्षित जगह है जहां महिलाओं को मदद मिल जाती है। ग्रुप चलाने वाली एक महिला की मानें तो तीन सालों में उन्होंने 300 महिलाओं के गर्भपात में मदद की है। एबिगेल ने कहा, 'कभी-कभी मैं ये सब बंद करने का सोचती हूं, लेकिन फिर लगता है कि इस ग्रुप की वजह से कई महिलाओं को वो मौका मिल रहा है जो मुझे नहीं मिला। ये सब सोचकर मुझे अच्छा लगता है।' वो कहती हैं, 'मुझे अच्छा लगता है जब मैं किसी महिला को अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए देखती हूं।'

4 of 8
demo pic
शारीरिक और मानसिक तौर से आहत एबिगेल ने इसके बाद दो दिन अपनी एक दोस्त के यहां बिताए। तब जाकर वह पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत जुटा पाईं। लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले देखने वाले एक पुलिस स्टेशन के जांचकर्ताओं ने उनके आरोप मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया, 'मेरे आरोपों को खारिज कर दिया गया। जिस वक्त मैं महिला पुलिस थाना गई, मैं जख्मी थी लेकिन वहां मुझे हर तरह के अपमान से गुजरना पड़ा। जब मैंने पुलिस प्रमुख को रेप करने वाले का नाम बताया तो उन्होंने कहा कि वो मेरी कोई मदद नहीं कर सकतीं।' तीन महीने बाद एबिगेल को पता चला कि वो गर्भवती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
demo pic
बलात्कार होने के बाद मैं अवसाद में चली गई थी। मैंने कई बार आत्महत्या करने की सोची लेकिन तभी मैंने सोचा कि कम से कम मैं जिंदा तो हूं। मैंने खुद को समझाया कि सबकुछ ठीक हो जाएगा। वो इस अनचाहे बच्चे को गिरा देना चाहती थीं। वो मदद के लिए एक अस्पताल में गईं। बलात्कार के मामले में ब्राजील का कानून गर्भपात की इजाजत तो देता है लेकिन तभी जब मां की जान को खतरा हो या भ्रूण ठीक से विकसित ना हुआ हो। ब्राजील में गर्भपात कराने के लिए पुलिस में अपराध की रिपोर्ट करने की अनिवार्यता नहीं है लेकिन फिर भी कई अस्पताल गर्भपात की प्रक्रिया शुरू करने से पहले पुलिस रिपोर्ट की मांग करते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
medicine shimla
एबिगेल ने कहा, 'उन्होंने मुझसे पुलिस की रिपोर्ट मांगी लेकिन मेरे पास रिपोर्ट नहीं थी। वो कहती हैं कि उस वक्त उन्हें अपने अधिकारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। उस वक्त मैं कमजोर थी। उनकी मांग को चुनौती देने जितनी ताकत मुझमें नहीं थी। उन्होंने बेटे को जन्म दिया और अब वो चार साल का है। एबिगेल बताती हैं कि सिंगल मदर होने की वजह से उन्हें आज भी भेदभाव झेलना पड़ता है। ज्यादातर लोगों को बलात्कार के बारे में पता नहीं है इसलिए उन्हें लगता है कि मैं अपने बच्चे के पिता को नहीं जानती। मैं अपने बेटे से बहुत प्यार करती हूं, लेकिन मैं कभी भी गर्भवती नहीं होना चाहती थी। मैं मां नहीं बनना चाहती थी। इस सब ने मेरी पूरी जिंदगी बदलकर रख दी।
विज्ञापन

7 of 8
medicine
मुझे ऐसा लगता है जैसे मेरे सामने एक पूरी जिंदगी थी जिसे मुझसे छीन लिया गया। वो कहती हैं कि उनका व्हाट्सऐप ग्रुप उन महिलाओं की मदद करता है जो ब्राजील के सख्त गर्भपात कानून की वजह से अस्पताल में सुरक्षित रूप से गर्भपात नहीं करवा पातीं। एबिगेल कहती हैं वो महिलाओं को गैरकानूनी और खतरे में डालने वाले गर्भपात क्लिनिक में जाने से रोकना चाहती हैं। साथ ही वो ये भी चाहती हैं कि कोई महिला अकेली गर्भपात के दर्द से न गुजरे। मुझे लगता है कि किसी भी महिला को अनचाही मां बनने पर मजबूर करना अन्यायपूर्ण है।
विज्ञापन

8 of 8
whatsApp video calls
अगर एबिगेल या उनकी कोई साथी पकड़ी जाती है, तो उन्हें गर्भवती महिला की मर्जी से गर्भपात करने के जुर्म में चार साल की सजा भुगतनी पड़ सकती है। इसके अलावा गैरकानूनी तरीके से गर्भपात की गोलियां बेचने और एक आपराधिक गैंग बनाने के लिए भी उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। वो कहती हैं, हो सकता है किसी दिन पुलिस मुझ तक पहुंच जाए। मैं उम्मीद करती हूं कि ऐसा कभी न हो। अगर दुर्भाग्य से मैं पकड़ी जाती हूं तो मैं इस कानूनी कार्रवाई से निपट नहीं पाऊंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें