फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मंदिर में होती है महिलाओं के अंतर्वस्त्रों की पूजा, राज है बड़ा गहरा

विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : social media
दुनिया में अजब-गजब चीजों के नाम पर आपने बहुत कुछ सुना और पढ़ा होगा लेकिन इस मंदिर में जो कुछ होता है वह जानकर आप कहेंगे ऐसा नहीं हो सकता है। लोग कब और कहां किसकी पूजा करने लगें यह कोई नहीं जान सकता। 

 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Tomboy Urbex
अब जापानियों को ही देख लीजिए जो इस अनोखे मंदिर में पूजा करने के लिए जाते हैं। जहां किसी भगवान या ग्रहों की पूजा नहीं बल्िक महिलाओं के ब्रेस्ट की पूजा होती है। जी हां, इस मंदिर में आपको हर तरफ ब्रेस्ट ही ब्रेस्ट नजर आएंगे। लोग यहां पर मन्नत मांगने के लिए डमी ब्रेस्ट भी चढ़ाते हैं। इस मंदिर की देवी और मान्यताएं जानकर आप यकीनन सोच में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : Tomboy Urbex
दरअसल, जापान के इबारकी में बना एक मंदिर दुनियाभर में मशहूर है। यह अनोखा मंदिर इबारकी टोक्यो के प्रशांत महासागर उत्तर पूर्व सीमा के किनारे स्थित एक प्रांत पर है। इसी प्रांत के दूर एक इलाके में बने बौद्ध मंदिर को अब ब्रा अभ्यारण्य में बदल दिया गया है। यह मंदिर ब्रेस्ट की देवी छिछिगमीसम के नाम से जाना जाता है।  

4 of 8
- फोटो : Tomboy Urbex
बताया जाता है कि इस मंदिर में भगवान की नहीं, बल्कि ब्रेस्ट की देवी छिछिगमीसम की पूजा की जाती है। जापान के वाकायामा शहर में मौजूद इस मंदिर में सालों से ब्रेस्ट पूजन की प्रथा चली आ रही है। कहा जाता है कि इस मंदिर में महिलाएं सुरक्षित प्रेगनेंसी और ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए ब्रेस्ट देवी की पूजा करती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : social media
मान्यता है कि इस मंदिर में आने वाली सभी महिलाओं की मनोकामना पूरी होती है और जिन महिलाओं की मन्नत पूरी हो जाती है, वो यहां वापस आकर डमी ब्रेस्ट का चढ़ावा चढ़ाती हैं। इस मंदिर की खासियत है कि  मंदिर में जहां पर भी आपकी नजर पड़ेगी वहां सिर्फ ब्रेस्ट ही नजर आएंगे। इस मंदिर में महिलाओं के ब्रेस्ट (स्तनों) की पूजा की जाती है और इस पूरे मंदिर की सजावट रूई और कपड़े से बने ब्रेस्ट से की गई है। 
विज्ञापन

6 of 8
हालांकि बहुत पहले एक पंडित द्वारा की गई धोखाधड़ी के चलते इसे बंद कर दिया गया था। फिलहाल इस मंदिर में वही लोग जाते हैं जो अद्भुत व पुरानी चीजों को देखने के शौकीन होते हैं। इस स्थान पर लोगों को यह देखकर बेहद आश्चर्य होता है कि यहां एक कमरे की छत से महिलाओं के ढेर सारे अंतर्वस्त्र लटक रहे हैं। यही वजह है कि इसे लोग अभी भी ब्रा टेंपल के नाम से जानते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : social media
दिन के समय यहां भले ही लोगों को अजब-गजब चीजें देखने को मिलती हों लेकिन रात के समय यहां का नजारा बड़ा ही अजीब हो जाता है। जिसे देखकर कई बार लोग डर भी जाते हैं। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां हर चीज देखने में बिल्कुल ब्रेस्ट के आकार की है।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : social media
यहां तक कि मंदिर के फव्वारे और मूर्तियां भी महिलाओं के ब्रेस्ट के आकार जैसे ही बनाए गए हैं, यानी कि हर जगह अलग-अलग साइज के ब्रेस्ट दिखाई देते हैं। यह कपड़े और अन्य मैटेरियल से बनाए जाते हैं। इतना ही नहीं, यहां आने वाली महिलाओं के मुताबिक ब्रेस्ट देवी उनकी हर मनोकामना को पूरी करती हैं। खासकर गर्भवती महिलाएं और ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही महिलाएं इस मंदिर से खाली हाथ वापस नहीं लौटती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें