फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल में सिर्फ एक दिन खुलती है यह दुकान, चार पीढ़ियों से चलता आ रहा है मालपुआ बेचने का कारोबार

Mon, 13 Aug 2018 04:05 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Pratapgarh
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के निवासियों को हर साल उस दिन का बेसब्री से इंतजार होता है जब यह दुकान खुलती है। इस दुकान पर मिलने वाले मालपुए इतने मशहूर हैं कि पिछले साठ साल से यह दुकान बाजार में पैठ बनाए हुए है। दिलचस्प बात तो यह है कि यह दुकान साल भर में सिर्फ एक ही दिन खुलती है।





 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Malpua
इस दुकान के मालिक का नाम ओमप्रकाश पालीवाल है। उन्होंने बताया कि उनके खानदान की चार पीढ़ियां इस दुकान को चलाती आ रही हैं। हर साल सिर्फ हरियाली अमावस्या के दिन ही यह दुकान खुलती है।
विज्ञापन

3 of 4
Malpua
हर साल हरियाली अमावस्या के दिन दुकान के बाहर ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। इसके पीछे दो वजहें हैं। एक तो यह कि यहां लजीज मालपुए मिलते हैं। वहीं दूसरी वजह यह है कि साल में जो दुकान सिर्फ एक बार खुलती हो, वहां से मिठाई खरीदकर खाने का अपना अलग रोमांच होता है।
विज्ञापन

4 of 4
Lock
दुकानदार ने बताया कि वह आज भी पुराने जमाने का हाथ से बना ताला ही लगाते हैं। उनका मानना है कि यह बहुत मजबूत है और पूरे साल दुकान की हिफाजत करता है। हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि आखिर क्यों साल के एक ही दिन यह दुकान खुलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें