फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ से सामने आई समाज को शर्मसार करने वाली घटना, क्या ऐसे भी होते हैं डाॅक्टर?

Mon, 13 Aug 2018 03:46 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
baby girl
समाज को शर्मसार कर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है। एक मासूम बच्ची जो जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है उसे अस्पताल ने भर्ती करने से मना कर दिया। बच्ची की दादी इस नन्ही सी जान को गोद में लेकर अस्पताल की चौखट पर खड़ी नजर आई। ये हालात उत्तर प्रदेश के किसी गांव की नहीं बल्कि राजधानी लखनऊ में नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 4
baby girl with grandmother and father
इसे लेकर अस्पताल का कहना है कि उसके पास बैड ही नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास से महज कुछ ही दूरी पर बने अस्पताल ट्रामा सेंटर में ये मासूम बच्ची जिंदगी और मौत से लड़ रही है। शाहजहांपुर से डॉक्टर्स ने इस बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर किया बावजूद इसके अस्पताल ने उसे भर्ती करने से साफ इंकार कर दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 4
trauma centre
वहीं बच्ची की दादी मासूम जान को क्लेजे से लगाए इधर-उधर भटकती रही। उसने डॉक्टरों से हाथ जोड़कर मिन्नतें की। बच्ची के पिता ने बेटी की जान बचाने के लिए रोते हुए डॉक्टरों से जान की भीख मांगी लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। मानों जैसे डॉक्टर उसकी बात को सुनना ही नहीं चाहते हो। जिद पर अड़े इन डॉक्टर्स का भी कोई क्या करे जब सरकारी अस्पतालों में ही ऐसे हालात हो। 

 
विज्ञापन

4 of 4
grandmother and father with baby girl
जब बच्ची के पिता ने डॉक्टर्स से कहा कि उसकी बच्ची की सांसे बचाने के लिए कम से कम ऑक्सीजन ही लगा दीजिए तो इस पर भी वे राजी न हुए। डॉक्टर्स ने दो टका सा जवाब देते हुए कहा कि बच्ची के लिए यहां बैड खाली नहीं है। आप चाहो तो इसे किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जा सकते हैं। 

देखें वीडियो...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें