फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट-पत्थरों से नहीं पुराने टीवी से बनी हैं इस घर की दीवारें, वजह जानकर हो जाएगें हैरान

Tue, 14 Aug 2018 03:54 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tv house
घर और बिल्डिंग्स की दीवारों को हमेशा ईंट और पत्थरों से बनते तोे आपने खूब देखा होगा लेकिन क्या कभी ऐसा घर देखा है जिसकी दीवारें टीवी से बनी हो..? ये बात जानकर आपको अजीब जरूर लगा होगा लेकिन ये हकीकत है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
tv
जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों वियतमान के इस घर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसकी दीवारें ईंट और पत्थरों की नहीं बल्कि टीवी की बनी हुई दिखाई जा रही है। इस घर की तस्वीरें चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, वियतनाम के होन थॉम नामक द्वीप पर एक ऐसा घर है जिसकी दीवारें वहां से गुजरने वाले लोगों का ध्यान अनायास ही अपनी ओर खींच लेती हैं, क्योंकि इस घर की दीवारें पुराने हो चुके टीवी सेट्स से बनी हुई हैं।  

 
विज्ञापन

3 of 5
tv
दरअसल हुआ यूं कि उस द्वीप पर एक टीवी रिपेयर करने वाला रहता है जिसने शायद किसी उपयोग के लिए इन टीवी सेट्स को जमा किया हुआ था। लेकिन जब तेज हवाओं से भी उन पुराने टीवी सेट्स के पुराने कैथोड किरण ट्यूबों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, तो वहीं साथ में रहने वाले एक घर के मालिक ने इन पुराने टीवी सेट्स से घर की दीवार बनाने का फैसला किया। 



 

4 of 5
tv
हाल ही में थान टिएन नामक एक फेसबुक यूजर अपने परिवार के साथ होन थॉम द्वीप घूमने गए थे, जहां इस अद्भुत घर को देखकर वे हैरान रह गए और घर की तस्वीरें लेने के बाद उन्हें (फियरलेस डॉग्स) नामक एक लोकप्रिय समूह पर पोस्ट करने से खुद को रोक न सके। दुनिया में जहां कुछ लोग घर के मालिक की नई सोच की तारीफ कर रहें हैं, तो वहीं कुछ लोग इस तरह बनाई गई दीवार को छोटे बच्चों और पर्यावरण दोनों के लिए खतरा बता रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tv wall
उदाहरण के लिए, अगर कोई बच्चा गलती से उन कैथोड किरण ट्यूबों में से एक को बंद करने और तोड़ने की कोशिश करता है, तो वे गंभीर रूप से घायल हो सकता है, यही नहीं, इन पुराने टीवी सेट्स में मौजूद सभी जहरीले तत्व, जैसे पारा और लैड बारिश होने पर पानी के साथ हमेशा के लिए जमीन में समा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें