जापान की एक कंपनी ने ऑफिस में सिगरेट पीने के लिए बार-बार बाहर जाने वालों को ध्यान में रखकर एक तोड़ू आइडिया निकाला है। दरअसल, इस कंपनी में 'सुट्टा ब्रेक' मिलता था, जिसके चलते कंपनी का काम प्रभावित हो रहा था। साथ ही इस सुट्टा ब्रेक से उन ऑफिस कलीग्स को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही थी जो सिगरेट नहीं पीते थे।
तकलीफ होना लाजिमी भी है क्योंकि जो लोग सिगरेट पीते हैं उन्हें तो काम से ब्रेक मिल जाता है लेकिन जो नहीं पीते हैं वो सारा टाइम ऑफिस में बैठ कर काम करते रहते हैं। यही नहीं कई बार तो उन कलीग्स के हिस्से का काम भी निपटाना पड़ता है जो बार-बार सिगरेट पीने के लिए बाहर जाते रहते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
demo
ये रूल जापान की राजधानी टोक्यो की एक मार्केटिंग फर्म पियाला इंक ने बदला है। इस कंपनी ने अपने अनोखे फैसले में सिगरेट ना पीने वाले अपने कर्मचारियों को साल में छह दिन ज्यादा पेड लीव देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
3 of 4
demo
दरअसल, जिस कंपनी की बात हो रही है वह 29वें माले पर स्थित है। ऐसे में सिगरेट का एक ब्रेक कम से कम 15 मिनट का होता है क्योंकि बेसमेंट में जाकर सिगरेट पीने और फिर वापस ऊपर आने में काफी समय लगता है। यानी कि एक दिन में अगर किसी कर्मचारी ने चार ब्रेक लिए तो दिन भर उसने एक घंटे काम ही नहीं किया। इस हिसाब से यह साल के 15 दिन हो गए।
कंपनी के सीईओ के मुताबिक नई पॉलिसी के लागू होने के बाद से अब तक चार लोग सिगरेट पीना छोड़ चुके हैं। बहरहाल, हम तो कंपनी के फैसले का स्वागत करते हैं और यह उम्मीद करेंगे कि भारतीय कंपनियां भी इस पॉलिसी को अपने यहां लागू करने में देरी नहीं करेंगी।