फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए झारखंड के अमीर भिखारी से, शान-ओ-शौकत ऐसी कि आंखें फाड़कर देखने लगती है दुनिया

Thu, 12 Jul 2018 03:30 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jharkhand beggar
आज हम आपको झारखंड के एक अमीर भिखारी से मिलवाएंगे जिसकी शान-ओ-शौकत देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। दरअसल, कई बार जो हमारी आखों के सामने होता है हम उसे वैसे ही स्वीकार कर लेते हैं लेकिन जब हकीकत सामने आती है तो हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस भिखारी के मामले में हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
beggar
दरअसल, जिसे पूरी दुनिया भिखारी समझती रही वो शख्स लखपति निकला। ऐसा नहीं है कि ऐसा पहला मामला सामने आया हो। दुनिया के अलग-अलग कोनो से भिखारियों से जुड़ी ऐसी ही चौंकाने वाली खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Beggar
भिखारीयों की आय और उनकी जीवन शैली के बारे में कभी किसी को कुछ पता नहीं चल पाता है। ऐसा ही एक भिखारी झारखंड में है जिसे हम अमीर भिखारी कह सकते हैं। यह भिखारी झारखंड के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर भीख मांगता है। लेकिन इसका असल कारोबार बर्तन का है। जी हां, यह शख्स व्यापारी है।

4 of 5
Beggar
सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि इस शख्स ने अपने जीवने में तीन-तीन शादियां की है। इस भिखारी को लोग छोटू बारीक के नाम से जानते हैं। यह दिनभर लोगों से भीख मांगता है जबकि  उसकी तीनों पत्नियां मिलकर बर्तन की दुकान चलाती हैं। बतातें हैं कि स्टेशन पर भीख मांगने से ही वह रोजाना एक हजार से बारह सौ रुपए तक जुटा लेता है। इस हिसाब से वह हर महीने करीब 25 से 30 हजार रुपए कमा लेता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Beggar
मीडिया रिपोर्टों की माने तो ये भिखारी 1 साल के भीतर साढ़े तीन लाख रुपए से ज्यादा की कमाई कर लेता है। सिर्फ इतना ही नहीं उसके साथ करीब बीस लोग और भी इसी धंधे में उसके साथ काम कर रहे हैं जिनसे वह कमीशन लेता है। देखा जाए तो यह एक बिजनेस माइंडेड आदमी है जो भीख मांगने जैसे काम में भी दिमाग लगाकर वहां से भी पैसा बना रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें