फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के 6 सबसे महंगे हीरे, बड़े-बड़े धन कुबेर देखते हैं इनको खरीदने का सपना

Wed, 14 Nov 2018 03:47 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 6
Pink Legacy Diamond - फोटो : BBC
एक दुर्लभ गुलाबी हीरे को 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 362 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। प्रति कैरेट कीमत के हिसाब से यह एक विश्व रिकॉर्ड है।'पिंग लेगेसी' नाम का यह हीरा सिर्फ 19 कैरेट वजनी है। इसे अमरीकी ब्रैंड हैरी विंस्टन ने जेनेवा में हुई एक नीलामी में खरीदा।

क्रिस्टीज ऑक्शन हाउस के यूरोप प्रमुख के मुताबिक, "इस हीरे की प्रति कैरेट कीमत करीब 19 करोड़ रुपये है जो एक विश्व रिकॉर्ड है।"इस हीरे को नीलामी शुरू होने के महज़ पांच मिनट के भीतर खरीद लिया गया।
विज्ञापन

2 of 6
Oppenheimer Blue diamond
ओपनहाइमर ब्लू - मई 2016 में 'ओपनहाइमर ब्लू' हीरा 506 डॉलर यानी 329 करोड़ रुपये में बिका था। 14.62 कैरट के इस हीरे को जेनेवा के क्रिस्टी ऑक्शन हाउस ने फोन के जरिए हुई नीलामी में बेचा था। हीरे को किसने खरीदा इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
Blue Moon Diamond - फोटो : Telegraph
ब्लू मून - नवंबर 2015 में एक अंगूठी पर लगे 12.03 कैरेट 'ब्लू मून' हीरे की नीलामी हुई थी। हांगकांग के व्यवसायी जोसफ लू ने इसके लिए 4.84 करोड़ डॉलर यानी 315 करोड़ रुपये दिए थे। उन्होंने अपनी 7 साल की बेटी के लिए इस हीरे को खरीदा और अपनी बेटी के नाम पर इसका नाम रखा 'ब्लू मून ऑफ जोसेफाइन'।

4 of 6
Sunrise ruby Diamond - फोटो : Daily Express
सनराईज रूबी - गाढ़े लाल रंग के इस 25.59 कैरट के ''सनराईज रूबी' जवाहरात को एक व्यक्ति ने 3 करोड़ डॉलर यानी 195 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2015 में इतने ऊंचे दाम पर बिका ये जवाहरात हीरे के बाद बिका सबसे कीमती पत्थर था।
 
विज्ञापन

5 of 6
Orange Diamond
नारंगी हीरा - नवंबर 2013 में क्रिस्टी ऑक्शन हाउस ने 'दुनिया के सबसे बड़े नारंगी हीरे' की नालामी की थी। उस वक्त ये हीरा प्रति कैरट सबसे अधिक दाम पर बिका था। ये हीरा 15.6 करोड़ रुपये प्रति कैरट के दाम पर बिका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Graff Pink - फोटो : magnesianews.gr
ग्राफ पिंक - 27.78 कैरट के 'चमकदार गुलाबी रंग' के इस हीरे को अब तक पाए गए कुछ सबसे बड़े हीरों में गिना जाता है। इसकी नीलामी 4.62 करोड़ डॉलर यानी 300 करोड़ रुपये में हुई थी। नवंवर 2010 को नीलामें के लिए आए इस हीरे को उस समय सबसे महंगे दाम पर बिका हीरा माना गया। इसे जाने माने ब्रितानी डीलर लॉरेंस ग्राफ ने खरीदा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें