कॉम्पटीशन युग में हालांकि कम ही कर्मचारी ऐसे होते हैं जिन्हें सराहा जाता है। लेकिन यहां उन कर्मचारियों की फेहरिस्त है जिनकी कारगुजारियों के लिए उन्हें सबसे खराब करार दिया जाता है।
विज्ञापन
दुनिया के सबसे खराब कर्मचारियों की लिस्ट, देखकर हैरान होंगे
2 of 7
- फोटो : oddee.com
जैकलीन गार्सिया एक ऐसे सिविल कर्मचारी का नाम है जो 6 वर्षों तक नौकरी पर होते हुए भी नदारद रहा। स्पेन में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए कार्यरत गार्सिया पर तब ध्यान गया जब उसके लिए लंबी अवधि की सेवा का पुरस्कार घोषित किया गया। बाद में कहा गया कि लोकल अथॉरटी को लगा कि गार्सिया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का प्रोजेक्ट संभाल रहा है। ऐसी ही वजह वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट ने बताई कि उन्हें लगा कि गार्सिया अथॉरिटी को रिपोर्ट कर रहा है।
विज्ञापन
दुनिया के सबसे खराब कर्मचारियों की लिस्ट, देखकर हैरान होंगे
3 of 7
- फोटो : oddee.com
फ्रांस के फ्रेडरिक डेसनार्ड के मुताबिक साल 2010 से लेकर 2014 तक वो एक परफ्यूम कंपनी में काम करता रहा। इस दौरान उससे बहुत हलका काम लिया गया जिससे वो बोर हो गया। अपनी बोरियत के लिए फ्रेडरिक ने कंपनी से 4 लाख 14 हजार डॉलर यानी करीब 2 करोड़ 77 लाख 32 हजार रुपए के हर्जाने की मांग की।
दुनिया के सबसे खराब कर्मचारियों की लिस्ट, देखकर हैरान होंगे
4 of 7
- फोटो : oddee.com
इंग्लैंड की लंकाशायर काउंटी में परिषद का एक कर्मचारी फोन पर बात करते हुए बिस्तर से गिर गया तो उसे 5,500 पाउंड यानी करीब 5 लाख 35 हजार 895 रुपए का हर्जाना दिया गया। ऐसा यहां के नियम (काम के दौरान दुर्घटना) के कारण किया गया।
विज्ञापन
दुनिया के सबसे खराब कर्मचारियों की लिस्ट, देखकर हैरान होंगे
5 of 7
- फोटो : oddee.com
भारत के केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्युडी) में काम करने वाले एक शख्स को 24 साल तक नौकरी से नदारद रहने के कारण बर्खास्त कर दिया गया। सहायक कार्यकारी अभियंता ए.के. वर्मा साल 1990 में बीमारी की छुट्टी लेकर गए थे, लेकिन फिर नहीं लौटे। हालांकि मामला 2 साल बाद ही जांच की परिधि में आया लेकिन इस पर कार्रवाई साल 2015 में हुई।
विज्ञापन
दुनिया के सबसे खराब कर्मचारियों की लिस्ट, देखकर हैरान होंगे
6 of 7
- फोटो : oddee.com
कोलाराडो के ऑरोरा में ओवरलैंड हाईस्कूल में पढ़ाने वाली गणित की टीचर की कारगुजारी ऐसी थी कि नौकरी से हाथ धोना पड़ा। नौकरी जाने की अजीब वजह थी। मैककिन्नी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी रेसी पोस्ट शेयर कीं। तस्वीर में वो गांजा का कस लेते हुए दिखी और उसने पोस्ट में 'नेकेड. वेट. स्टोन्ड' लिखा था। बाद में स्कूल के कुछ बच्चों ने मैककिन्नी का बचाव ये कहते हुए किया कि ट्विटर पर शेयर की गईं तस्वीरें ठीक थीं। मैककिन्नी ने भी अपने बचाव में कहा कि उसने स्कूल डे के दौरान कभी नशा नहीं किया।
दुनिया के सबसे खराब कर्मचारियों की लिस्ट, देखकर हैरान होंगे
7 of 7
- फोटो : oddee.com
न्यू जर्सी के ट्रेनटन में केस पोर्क रोल कंपनी में कार्यरत कर्मचारी को इसलिए नौकरी से हाथ धोना पड़ गया कि वो पेट में बन रही गैस को काबू में नहीं रख सका। रिचर्ड नाम के शख्स की गैस्ट्रिक बाइपास सर्जरी हुई थी।