फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे अनोखा रेस्त्रां, यहां बंदर करते हैं वेटर का काम

Fri, 08 Dec 2017 10:02 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 6
Monkey Waiter
आज हम आपको दुनिया के सबसे अनोखे रेस्त्रां के बारे में बताएंगे। जब आप इसकी खूबी जानेंगे तो पक्का चौंक पड़ेंगे, क्योंकि भैया जी यहां बंदर आपकी टेबल पर ऑर्डर लेने पहुंचेंगे। जी हां... इस अनोखे रेस्त्रां में वेटर इंसान नहीं बल्‍की बंदर है...



 
विज्ञापन

2 of 6
Monkey Waiter
जापान के इस रेस्‍टोरेंट ने ये साबित कर दिखाया कि बंदर कितने समझदार होते हैं। यह रेस्त्रां टोकियो में है। यहां का खाना ही नहीं, बल्कि वेटर भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
Monkey Waiter
कायाबुकिया तावर्न नामक इस रेस्तरां की खासियत यह है कि यहां वेटर का काम इंसान नहीं, बल्कि बंदर करते हैं। यहां काम करने वाले दो बंदरों ने कस्टमर सर्विस का स्वरूप ही बदल दिया है। 
 

4 of 6
Monkey Waiter
जापान में जानवरों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ बड़े सख्त नियम हैं। ऐसे में इन बंदरों से काम लेने के लिए रेस्तरां के मालिक काओस ओत्सुका ने सरकार से अनुमति ले रखी है। हालांकि, वे इन बंदरों से दिन में सिर्फ दो घंटे ही काम ले सकते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
Monkey Waiter
ये बंदर यूनिफॉर्म पहनकर ऐसे रहते हैं, जैसे यहां के सर्विस स्टाफ रहते हैं। इनके नाम यात चेन और फुकु चेन हैं। ये दोनों बंदर न केवल मेन्यू कार्ड लाकर देते हैं, बल्कि ऑर्डर लेने के बाद खाना भी सर्व करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Monkey Waiter
ग्राहक के आते ही यात चेन उसे जापानी परंपरा के अनुसार मेज तक लेकर जाता है। फिर फुकु चेन ग्राहक को हाथ पोंछने के लिए गरम तौलिया देता है। ये ग्राहकों का मनोरंजन भी करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें