लड़कियां अपने लुक्स को लेकर काफी कॉनशिअस रहती हैं और हर मौके पर खुद को सबसे खूबसूरत दिखाना चाहती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताएंगे जिसकी शान उसकी दाढ़ी-मूंछ है। सुनकर झटका लगा न...
विज्ञापन
2 of 5
demo
लड़कियों के चेहरे पर ज़रा सा भी दाग-धब्बा हो जाने पर वह परेशान हो जाती हैं। लेकिन इन्हें देखिए... इस लड़की के चेहरे पर तो लड़कों जैसी दाढ़ी-मूंछ है। जी हां, आपने सही पढ़ा।
इस लड़की के सिर्फ चेहरे पर ही नहीं बल्कि शरीर पर भी एक लड़के की तरह बाल आते हैं। लेकिन इस वजह से वह दुखी नहीं रहती बल्कि ये इन्हें अपनी शान समझती है। कौन है यह लड़की? चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
demo
हम जिस लड़की कि बात कर रह हैं वह सुंदरता और दिखावे से काफी ऊपर उठ चुकी है। इनका नाम हरनाम कौर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें हरनाम पंजाबी लड़की है। हरनाम के शरीर पर एक लड़के की तरह बाल निकलते हैं। बता दें आज हरनाम एक पेशेवर मॉडल बन चुकी है।
लेकिन इससे पहले वह एक सामान्य लड़की की तरह जीवन बिता रही थीं। जब वह स्कूल में थी तब 11 वर्ष की उम्र में ही उनके शरीर पर बाल निकलने शुरू हो गए थे। उनके चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ निकलनी शुरू हो गई। फिर धीरे-धीरे बाल छाती तक फैल गए। यह सब देखकर हरनाम और उसके घरवाले परेशान हो गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि यह सब अचानक से कैसे होने लगा। हरनाम के दोस्त उनसे दूरी बनाने लगे।
4 of 5
demo
बाद में डॉक्टर से मिलने पर पता चला कि हरनाम पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम नामक एक बीमारी से पीड़ित हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस बीमारी में शरीर में हार्मोनल डिस्बेलेंस की वजह से हार्मोनल चेंज आते हैं। इसी कारण कभी-कभी महिलाओं के शरीर पर तेजी से बाल भी बढ़ने लगते हैं। हरनाम को बचपन से ही यह बीमारी हो गई थी।
शुरुआत में वह अपने बढ़ते हुए बालों से बेहद परेशान हो गई। लेकिन बाद में उन्होंने बालों के साथ मॉडलिंग करने का फैसला लिया। 23 वर्ष की हरनाम अब बिलकुल सिख नजर आती हैं। कोई भी उन्हें देखकर कहेगा कि हरनाम एक सिख हैं। आज हरनाम को बड़ी संख्या में लोग पहचानते हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं हरनाम ने अपने लंबे बालों के चलते सिख धर्म को अपनाने का फैसला लिया। हरनाम कौर की मॉडलिंग की तस्वीरें देखकर आप भी
उनके जज्बे को सलाम करेंगे।
हां एक बार को तस्वीर देखकर आप धोखा खा सकते हैं कि हरनाम की दाढ़ी-मूंछ नकली है। हरनाम की लंबी दाढ़ी-मूंछ और पगड़ी ही अब उनकी पहचान है। इसके अलावा बताना चाहेंगे कि हरनाम का नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल हो चुका है। उनका नाम सबसे कम उम्र वाली दाढ़ी मूछों वाली महिला के तौर पर रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।