फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गधे को जेब्रा बनाने की जुगत में कुछ ऐसे ट्रोल हो गए Zoo वाले, पढ़कर हंसी आ जाएगी

Sun, 19 Aug 2018 10:11 AM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
donkey in zoo
चिड़ियाघर में कर्मचारियों ने पर्यटकों को लुभाने के चक्कर में कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे... दरअसल, उन्होंने एक गधे पर पेंट करके काली-सफेद धारियां बना दीं, ताकि लोग उसे जेब्रा समझें। ये घटना मिस्र की राजधानी काहिरा में सामने आई है।

हालांकि,  इस घटना के बाद से लगातार उनका मजाक बनाया जा रहा है। इस राज से पर्दा तब उठा जब एक छात्र ने यह चालाकी पकड़ ली और उसने गधे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर चिड़ियाघर के कर्मचारियों का भंडाफोड़ कर दिया। देखते ही देखते ये पोस्ट वायरल होने लगी। इसके बाद से चिड़ियाघर प्रशासन की छीछा लेदर हो रही है।
विज्ञापन

2 of 4
zebra
काहिरा के रहने वाले महमूद-ए-सराहनी इंटरनेशनल गार्डन पार्क गए थे। यहां उन्होंने काले-सफेद धारियों वाला एक जानवर देखा। लोग इसे जेब्रा समझ रहे थे। लेकिन महमूद का ध्यान जब उसके बड़े कान और हरकतों पर गया तो उसे शक हुआ। ध्यान से देखने पर उसे समझ में आ गया कि गधे पर जेब्रा जैसा पेंट किया गया है। बस फिर क्या था महमूद ने उस जानवर की फोटो फेसबुक पर डाल दी, जो वायरल हो गई।
 
विज्ञापन

3 of 4
donkey in zoo
फोटो के सामने आते ही हड़कंप मच गया। चिड़ियाघर प्रशासन पर लोगों ने तंज कसना शुरू कर दिया। ट्विटर पर एक शख्स ने लिखा, जेबरा के कपड़ों में गधा? मिस्र के आदमी ने चिड़ियाघर की इस चाल का पर्दाफाश किया है। यह काफी आश्चर्यजनक है।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
zebra
यहां तक कि पशुओं के डॉक्टरों ने भी उस जानवर के गधा होने की पुष्टि की। वहीं पार्क के आला-अधिकारी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हैं। दरअसल, ठीक ऐसी ही एक घटना 2009 में सामने आई थी। उस वक्त मिस्र में एक चिड़ियाघर में दो गधों को पेंट करके जेब्रा का रूप दिया गया था। जब इसकी वजह सामने आई थी तो सब चौंक पड़े थे। दरअसल, उस समय चिड़ियाघर में भूख से दो जेब्रा की की मौत हो गई थी। अपनी इस गलती को छिपाने के लिए ही प्रशासन ने गधों को पेंट करके जेब्रा के बाड़े में खड़ा कर दिया था। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें