फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं धधकते ज्वालामुखी कहीं तेजाब भरे तालाब, ये हैं वो 10 जगह जहां जाने के नाम से कांप जाएगा हर इंसान

Wed, 09 May 2018 07:45 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Dangerous place
रोमांच और एडवेंचर की तलाश में लोग क्या नहीं करते, लेकिन ऐसे लोगों के लिए सबसे बड़ा काम होता है ऐसी जगहों को तलाशना जहां वाकयी उन्हें जाकर भरपूर मजा आता है। ऐसे में कई बार जगहों को एक्सपलोर करते-करते ही इंसान का धैर्य जवाब देने लगता है, लेकिन इस खबर के जरिए हम आपकी यह मुश्किल कुछ हद तक कम करना चाहेंगे। जी हां, आज हम आपको दुनिया की 10 रोमांच भरी जगह पर लेकर चलना चाहेंगे। तो क्या आप तैयार है..? 

दरअसल, यह जगह भयानक खतरों से भी भरी है इसलिए इन जगहों पर अक्सर रोमांच के चक्कर में लेने के देने भी पड़ जाते हैं। इसलिए दोस्तों जरा संभल कर ही यहां कदम रखना...
विज्ञापन

2 of 11
tanjania lake
1. तंजानिया की नेटरॉन झील 
कहते हैं कि इस झील में जो कोई गया है वह जिंदा नहीं लौटा। यकीन नहीं हो रहा हो तो एक बार इसके बारे में गूगल करके देखें। आपको इस झील की अनेकों ऐसी तस्वीर देखने को मिल जाएगी जिसमें किनारे के आसपास और पानी में कई जीव आज भी बुत बने खड़े हैं। देखने में ये बिल्कुल जिंदा नजर आते हैं लेकिन सच यह है कि उनमें जान नहीं बची है।
झील के पानी में Alkali Salt Crust की मौजूदगी की वजह से उनकी यह हालत हुई है। यह बेहद खतरनाक है। इसके संपर्क में आने वाला कोई भी जीवित प्राणी जिंदा नहीं बच पाता। यही नहीं, हाइड्रोजन सल्फाइड की तेज महक आपको इस जगह को निहारने का ज्यादा मौका भी नहीं देगी।
विज्ञापन

3 of 11
snake island
2. ब्राजील का नागद्वीप 

ब्राजील के नजदीक समुद्र में स्थित इस आइलैंड की कहानी जान लेंगे तो आपको किसी भी बीच पर जाने से डर लगने लगेगा। हम बात कर रहे हैं Iha da Queimada Grande द्वीप की। दरअसल, इस जगह पर सैकड़ों जहरीले सांप आपको देखने को मिल जाएंगे। कहते हैं कि यहां हर कदम पर आपको पांच सांप मिल जाएंगे, वो भी इतने विषैले की आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। अब तो आपको भी इस जगह के खतरे का अंदाजा हो गया होगा। बता दें इस खतरे को मद्देनजर रखकर ही ब्राजील सरकार ने इस जगह को पर्यटकों के लिए बैन कर दिया है।

4 of 11
Erta Ale
3. इथोपिया का ज्वालामुखी

इथोपिया का Erta Ale ज्वालामुखी दुनिया के सबसे सक्रीय ज्वालामुखी में से एक है। इस क्षेत्र में दो लावा के झरने होने के कारण यहां अक्सर कई ज्वालामुखी फटते रहते है। यहां जाना वैसा ही है, जैसे कोई शख्स बारूदी सुरंगों पर चल रहा हो।
विज्ञापन

5 of 11
Elephant Kingdom of Thailand
4. थाईलैंड का एलीफेंट किंगडम 
नाम में भले ही एलीफेंट जुड़ा है लेकिन यह इलाका जाना जाता है यहां के मगरमच्छों के फार्म से। हालांकि यह एक पर्यटक स्थल है जहां पर्यटक आकर इन मगरमच्छों को खाना खिलाते हैं लेकिन कई बार यह घड़ियाल खाने के लिए पानी से बाहर निकलकर इंसानों को भी अपना निवाला बना चुके हैं। इसलिए यहां सोच समझकर ही कदम रखना क्योंकि पता नहीं कब कोई मगरमच्छ झपट्टा मार दे। 

 
विज्ञापन

6 of 11
Sinabung volcano of Indonesia
5. इंडोनेशिया का Sinabung ज्वालामुखी 
यहां के आसपास के गांव से आप यहां की स्थिति को जरूर भांप सकते हैं। दरअसल यहां ऐसा कोई पल नहीं होता जब आपको इधर राख का ढेर न नजर आए। अक्सर राख और लावे से आसपास के गांव पटे पड़े रहते हैं। यहां लगातार ज्वालामुखी फटते रहते हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
Valley of Death in Russia
6. रूस की वैली ऑफ डेथ 
रूस की डेथ वैली जो Kamchatka Peninsula में मौजूद है, जहरीली गैसों से भरी है। यहां जीवन ढूंढने वाले पेड़ पौधों और जानवरों को निराशा ही हाथ लगती है। वहीं इंसान इस जगह जाकर तेज बुखार और बेचैनी का शिकार हो सकता है।

8 of 11
Madidi National Park, Bolivia
7. बोलिविया का मदीदी नेशनल पार्क 
यह दुनिया का सबसे खतरनाक पार्क है। जी हां, यहां सबसे जहरीले पौधे पाए जाते हैं। इन पौधों के संपर्क में आने से आपको इंफेक्शन तक हो सकता है, चक्कर आ सकते हैं, साथ ही खुजली की समस्या भी हो सकती है।
 

9 of 11
america death vally
8. अमेरिका की डेथ वैली 
यहां इतनी भीषण गर्मी पड़ती है कि कई बार पारा 56.7° सेल्सियस को भी छू जाता है। इसलिए इसे दुनिया में सबसे गर्म जगह के नाम से भी जाना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि यहां गर्मी पड़ने का रिकॉर्ड भी बन चुका है। कहा जाता है कि यहां बिना पानी के सामान्य इंसान महज 14 घंटे जिंदा रह सकता है।

10 of 11
America's Mount Washington
9. अमेरिका का माउंट वॉशिंगटन 
ये दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में शुमार है। आप यकीन नहीं कर पाएंगे यहां न्यूनतम तापमान -40 डिग्री तक पहुंच जाता है। इस जगह का नाम भी विश्व रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है क्योंकि यहां एक बार 327 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा को रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन

11 of 11
Bikini Atolli of Marshall Island
10. मार्शल द्वीप का बिकिनी अतोली
दिखने में तो यह बेहद खूबसूरत द्वीप है मगर यहां कई न्यूक्लियर टेस्ट हुए हैं जिसकी वजह से ये जगह रेडियोएक्टिव कचरे से भरी है। यहां रहने वाले लोगों को लगातार होती इन टेस्टिंग के चलते अपना घर बार छोड़ना पड़ा और आज भी ये जगह जीवित प्राणियों के लिए कब्रगाह है। यहां जबरदस्त मात्रा में मौजूद रेडियेशन की वजह से लोग आसानी से कैंसर का शिकार हो सकते हैं। इसलिए कोई यहां रहना पसंद नहीं करता। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें