फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूले में बैठने से पहले जरूर देख लें ये तस्वीर, कहीं आप भी इस हादसे का शिकार न हो जाएं...

Wed, 30 May 2018 08:51 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
roller coster
झूले में बैठने का शौक किसे नहीं होता। हां इसमें बैठने पर कई लोगों को डर जरूर लगता होगा लेकिन जो एडवेंचर वो उस पल फील करते हैं वह देखते नहीं बनता। लेकिन कई बार यह खतरनाक भी साबित होता है। इतना खतरनाक कि जान तक चली जाए.... 
 
विज्ञापन

2 of 4
roller coster
जी हां, आन्ध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां विशाल झूले का केबिन टूटने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब 80 फीट ऊपर से केबिन टूट गया जिससे उसमें बैठी बच्ची अम्रुता जमीन पर आ गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

3 of 4
roller coster
रविवार रात हुए इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। लोगों ने झूला ऑपरेटर को पकड़कर बुरी तरह पीटा। बताया जा रहा है कि स्थानीय जूनियर कॉलेज के ग्राउंड में मेला लगा था, जिसमें ये झूला लगा हुआ था। यह हादसा झूले के केबिन का एक बोल्ट ढीला होने की वजह से हुआ। इसकी शिकायत ऑपरेटर से की गई थी, लेकिन उसने नजरअंदाज कर दिया।

 
विज्ञापन

4 of 4
roller coster
हाल ही में एक ऐसी ही घटना सामने आई थी जिसमें कई लोगों की जान दाव पर लगी थी। जापान के एक ओसाका शहर में एक रोलर कोस्टर राइड 2 घंटे तक हवा में लटकती रही। 98 फीट की ऊंचाई पर कई लोग झूले में फंसे रहे। बेहद मुश्किल से सभी को बाहर निकाला गया। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।  

देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें