फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए लगाया भंडारा, प्रसाद में शराब संग बांटी ऐसी चीज, लेने के लिए उमड़ पड़ी भीड़

Wed, 30 May 2018 08:49 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
liquor in bhandara
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो किसी भंडारे का नजर आ रहा है। अनोखी बात ये है कि भंडारों में जहां प्रसाद के रूप में पूरी-सब्जी-हलवा इत्यादि वितिरत किया जाता है तो वहीं यहां शराब और चिकन बंटता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
weird bhandara
जी हां, यही वजह है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी का कारण बना है। दूसरी चौंकाने वाली बात यह नजर आई कि इस भंडारे में एक भी आदमी नहीं नजर आ रहा बल्कि भंडारा चखने वालों से लेकर भंडारा खिलाने वाला तक सभी महिलाएं हैं।
विज्ञापन

3 of 4
weird bhandara
वीडियो में आप पाएंगे कि महिलाएं बीयर की बोतल और खाली पत्तल लिए लाइन से जमीन पर बैठी दिखाई दे रही हैं। वहीं एक महिला उन्हें चिकन परोसती प्रतीत हुई। यह वीडियो कब और कहां शूट किया गया है फिलहाल यह बात साफ नहीं हुई है। बता दें वीडियो व्हाट्स एप पर वायरल हो रहा है। तमाम लोग इसे आपस में शेयर कर रहे हैं। वीडियो के साथ में मैसेज में लिखा है ' बहुत से भंडारे देखे होंगे पर ऐसा कहीं भी नहीं देखा होगा।
विज्ञापन

4 of 4
weird bhandara
इसके अलावा 26 मई को वीडियो यूट्यूब पर भी अपलोड किया गया है। शेयरकर्ता का नाम 'श्री जी' है। यहां वीडियो के साथ मजाकिया अंदाज में पंच जोड़ा गया है, जिसमें लिखा है 'भण्डारे तो बहुत देखे होंगे, पर ऐसा भण्डारा नहीं देखा होगा... ये है असली मानव सेवा।' 

देखें वीडियो...
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें