अगर आपको कोई यह कहे कि चूहों ने एक तिमंजिला इमारत को जमींदोज कर दिया तो क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे..? शायद नहीं। लेकिन यहां तो चूहों की फौज ने वास्तव में ऐसा ही किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आगरा में चूहों ने एक तीन मंजिला इमारत को ढहा दिया।
विज्ञापन
2 of 5
building collapse
केवल 10 सेकंड में पूरी इमारत धराशायी हो गई। किसी को कमजोर बोलने के लिए कई बार चूहे को प्रतीक के रूप में इस्तेमाल करते हुए हम सामने वाले को 'चूहा' कह देते हैं। मगर दोस्तों जरा चूहों की यह करतूत देख लो। आपको तुरंत समझ में आ जाएगा कि यह जीव क्या से क्या कर सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
rat
निश्चित तौर पर ऐसा जानकर आपको हैरानी तो हुई होगी। एक रिपोर्ट की मानें तो यह हादसा आगरा में हुआ है। यहां महज 10 सेकंड में एक तीन मंजिला मकान गिर गया। दरअसल, चूहों ने इमारत की जमीन को चारों ओर से खोखला कर दिया था। ताजनगरी आगरा में जब लोगों को यह खबर लगी तो सभी चौंक पड़े।
4 of 5
building collapse
हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उधर मकान ढहने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला महाकामेश्वर मंदिर के पास का है। यहीं पर यह तीन मंजिला मकान बना था जिसकी नींव में चूहों ने कई साल से अपना घर बना रखा था।
कई दिन पहले ही यह मकान कुछ नीचे की ओर धंस गया था। इससे यह आसार तो नजर आने लगे थे कि यह मकान कभी भी गिर सकता है।और फिर वही हुआ जिस बात का डर था। संभावना सच में बदल गई और देखते ही देखते सुधीर वर्मा नामक शख्स का यह मकान मिट्टी में मिल गया। सुधीर का परिवार पहले ही मकान खाली कर चुका था, रविवार को यह मकान अचानक एक तरफ झुकने लगा और कुछ ही मिनट में पूरा मकान भरभराकर गिर गया।