फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दुनिया की सबसे कम उम्र वाली मां, 5 साल की थी जब एक बच्चे को जन्म दिया

Tue, 15 May 2018 07:57 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
lina medina
अजग-गजब स्टोरीज में आज हम आपको बताएंगे दुनिया की सबसे कम उम्र वाली मां के बारे में... इसकी कहानी जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यूं तो यह कहानी बेहद पुरानी है लेकिन आज भी मीडिया और इंटरनेट पर इसके चर्चे रहते हैं। जी हां, 'मदर्स डे' के मौके पर हरबार इस लड़की की स्टोरी का जिक्र इंटरनेट पर जरूर किया जाता है। इसबार भी कुछ ऐसा ही हुआ। चलिए विस्तार से जानते हैं इस मामले को...
विज्ञापन

2 of 7
lina medina
पेरू की रहने वाली 'लीना मदीना' नामक इस बच्ची ने महज 5 साल की उम्र में एक बच्चे को जन्म देकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। उस समय मेडीकल जगत में यह पहला ऐसा मामला था कि जिसमें इतने कम उम्र की कोई लड़की मां बनी थी। यह पहेली ही थी जो आज तक नहीं सुलझाई जा सकी। दरअसल, विज्ञान की दुनिया में भी यही माना जाता रहा है कि इतनी छोटी उम्र में किसी का मां बन पाना संभव ही नहीं है। यह कैसे हुआ इसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

3 of 7
lina medina
लीना का जन्म पेरू के तिक्रापो में 27 सितम्बर 1933 को हुआ था। लीना पांच साल की थी जब उसके पेट का आकार अचानक बढ़ने लगा। लीना के माता-पिता को लगा कि पेट ट्यूमर की वजह से बढ़ रहा है, लेकिन जब जांच हुई तो लीना के पेट में एक बच्चा पल रहा था।

4 of 7
lina medina
कम उम्र के चलते बच्चे के जन्म के समय उसकी जान को खतरा था। इसीलिए डॉक्टर्स की टीम ने लीना को तकरीबन एक महीने तक अस्पताल में ही रखा।आखिरकार लीना ने 14 मई, 1939 को ऑपरेशन द्वारा एक बेटे को जन्म दिया। इस समय तक लीना की न्यूज पेरू सहित पूरी दुनिया की मीडिया में छा गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लीना को मात्र 3 साल की उम्र से ही पीरियड आने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

5 of 7
lina medina
वहीं, 5 साल की उम्र तक कोख एक बच्चे को जन्म देने लायक हो चुकी थी। बच्चे के जन्म के समय जब डॉक्टर्स ने लीना का ऑपरेशन किया तो उन्होंने भी पाया कि प्रजनन अंग पूरी तरह विकसित हो चुके थे। जन्म के समय बच्चे का वजन 2.7 किलो था और उसका नाम सर्जरी करने वाले डॉक्टर जेरादरे के नाम पर 'जेरादरे' ही रखा गया था। जेरादरे की परवरिश लीना के भाई के रूप में की गई थी। जब जोरार्दे 10 साल का हुआ, तब उसे पता चला कि लीना उसकी बहन नहीं, बल्कि मां है।  साल 1970 में लीना की शादी राउल जुरादो नामक युवक से हुई और इस तरह लीना 1972 में दूसरे बेटे की मां बनी। हालांकि साल 1979 में उनके पहले बेटे जेरादरे की 40 साल की उम्र में एक बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

 
विज्ञापन

6 of 7
lina medina
लीना के मामले में सबसे बड़ा प्रश्न यह था कि आखिरकार वह मां कैसे बनी..? खुद लीना को भी इस बारे में कुछ पता नहीं था। इसके चलते पुलिस का शक सबसे पहले लीना के पिता पर गया था। पुलिस को लगा कि लीना का यौन शोषण उसके पिता ने किया है, लेकिन पुलिस उसके पिता के खिलाफ कोर्ट में कोई पुख्ता सबूत न पेश कर सकी। इसलिए कोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया। पेरू के मीडिया में पब्लिश एक रिपोर्ट में इस बात पर संदेह व्यक्त किया गया कि लीना के साथ रेप हुआ हो। दरअसल, लीना जिस गांव में रहती थी, वहां के आसपास के कई गांवों में हर साल में एक बार पारंपरिक त्योहार मनाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
lina medina
इस त्योहार के दौरान सामूहिक तौर पर युवक-युवतियां के बीच यौन संबंध बनाए जाते थे। इस दौरान कई लड़कियों का रेप भी होता था। इसीलिए यह माना गया कि लीना का भी रेप हुआ हो। हालांकि, लीना की उम्र के चलते इस बात पर भी संदेह व्यक्त किया गया। इस तरह लीना के मां बनने का रहस्य हमेशा के लिए रहस्य ही बनकर रह गया। लीना का सिर्फ साढ़े 5 साल की उम्र में मां बनना एक चौंकाने वाली घटना थी। इसके चलते दुनिया भर के कई मीडिया ने लीना का इंटरव्यू लेने की कोशिश की, लेकिन लीना ने आज तक किसी को इंटरव्यू नहीं दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें