फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentines Day: कब्र में दफ्न थी इस शख्स की लाश, फिर भी पत्नी को भेजता रहा फूल

Sat, 10 Feb 2018 04:55 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
widow
हर साल दुनिया भर में 14 फरवरी को प्यार का दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। पूरे साल कपल्स इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर कोई अपने लवर को स्पेशल फील कराने के लिए नये-नये तरीके सोचता है, लेकिन आज हम जिसकी कहानी आपको बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप अचंभित हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
widow
यह कहानी है एक विधवा महिला की। युनाइटेड स्टेट्स में रहने वाली इस महिला को हर साल उसका पति वैलेंटाइन डे पर फूलों का गुलदस्ता भेजता है। अब आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे..? 

जब इस महिला को पति के जाने के बाद पहली बार फूलों का गुलदस्ता मिला उसके दिमाग में भी यही सवाल था। अगली स्लाइड में जानें आखिर कैसे मरने के बाद भी इस शख्स ने अपनी पत्नी के लिए भिजवाया वैलेंटाइन गिफ्ट...
विज्ञापन

3 of 5
widow
शैली गोलेय के पति जिम चार साल पहले उन्हें छोड़कर चले गये थे। पति के जाने के बाद जब पहली बार वैलेंटाइन से दो दिन पहले शैली को फूलों का गुलदस्ता उनके पति के नाम से मिला उसे देख वह हैरत में पड़ गई। 

4 of 5
widow
फूलों के गुलदस्ते को देख सबसे पहले उन्हें लगा शायद यह उनके बच्चों ने भिजवाया है। गुलदस्ते के साथ एक प्यार भरा संदेश भी था जिसमें लिखा था, 'हैप्पी वैलेंटाइन डे हनी, हमेशा स्ट्रांग रहना, प्यार'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
widow
मैसेज को पढ़ने के बाद शैली ने उस फ्लावर शॉप को कॉल किया जहां से फूल भिजवाएं गये थे। जहां से उन्हें मालूम हुआ कि जिम ने मरने से ठीक पहले इस फ्लावर शॉप को कॉल कर हर साल वैलेंटाइन पर शैली के फेवरेट फूल भेजने का ऑर्डर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें