दुनिया में तकरीबन 7.6 बिलियन (7,600,000,000) लोग रहते हैं। इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने जीवन में एक घर नहीं बना पाते तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो एक ही घर ऐसा बनाते हैं की वे सबसे महंगे घरों में शुमार हो जाता है। आज हम आपके लिए जानकारी के भंडार में से एक ऐसी ही रोचक खबर निकालकर लाएं हैं। यकीनन आपको इसके बारे में जानकर जरूर हैरानी होगी। स्टोरी में हम दुनिया के सात सबसे महंगे घरों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन
2 of 8
Mukesh Ambani's house
एंटिला, मुंबई
दुनियाभर में सबसे महंगे घरों में से एक भारत में है। इस बारे में शायद आपको जानकारी होगी कि यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अम्बानी का घर है जो मुंबई में स्थित है। एंटीला 4 लाख स्क्ववेयर फीट में बना हुआ है। लेकिन जब बात आती है इस घर की कीमत को तो हम में से कम ही लोग इस घर की सही कीमत जानते होंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें इसकी कीमत लगभग 10000 करोड़ है। एंटीला में कुल 27 फ्लोर हैं जिनमें से 6 पर पार्किंग बनी है और तीन पर हैलीपेड। इस घर में आप जितनी भी आलीशान चीजें सोच सकते हैं वे सब मौजूद हैं।
विज्ञापन
3 of 8
'gigamansion' in Bel Air, Los Angeles
नील नियामिया बे एयर स्पेस होम, लॉस एंजेलिस
यह खूबसूरत घर अमेरिका के लॉस एंजेलिस में स्थित है। लॉस एंजेलिस के सेन गैबरियल पहाड़ियों बीच बना यह घर अपनी खूबसूरती के चलते सबसे अलग दिखाई देता है। हैलिपैड, स्वीमिंग पूल, कैसीनो सब कुछ तो है इस घर में... अब जब एक ही छत के नीचे इतना कुछ होगा तो सोचिए वह घर कैसा दिखता होगा। तस्वीर में देखकर ही आपको समझ आ जाएगा कि वाकयी इस घर में इतना कुछ होगा।
इस घर की लोकेशन ने इसे दुनिया की सबसे महंगी जगह बना दिया है। इस घर की कीमत 500 मिलियन डॉलर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह घर 100,000 वर्ग फीट में बना है। इसे आर्किटेक्ट पॉल मैक्लेन ने तैयार किया है। घर में मेहमानों के अच्छा खासा स्पेस मेंटेन किया गया है। इस घर में 30 बेडरूम हैं। सिर्फ इतना ही नहीं घर के मुख्य परिसर तीन अतिरिक्त छोटे घर भी इसी सम्पत्ति में शामिल हैं।
4 of 8
Bubble Palace
ले पेटील्स बुलल्स, कोटे डी अजूर
इस घर की कीमत 455 मिलियन डालर है। यह घर 1200 वर्ग फिट में फैला है। इस जगह के मालिक हैं, दुनिया के मशहूर फैशन डिजाइनर पियरे कार्डिन। फैशन डिजाइनर पियरे कार्डिन ने जब अपना घर 300 मिलियन पाउंड में बेचने की घोषणा की तो यह जबरदस्त चर्चाओं में आया था। बता दें एक शानदार रिसॉर्ट के जैसा नजर आने वाला यह घर हॉलीवुड की कई फिल्मों का भी हिस्सा रह चुका है।
विज्ञापन
5 of 8
penthouse flat in Monaco's
टूर डी ऑडेन सायंटहाउस, मोनाको
यह दुनिया के सबसे मंहगे अपार्टमेंट में शुमार है। बता दें यह एक पेंटहाउस है जो मोनाको में स्थित है। यह अपार्टमेंट 560 फीट की उंचाई पर स्थित है। इसमें पांच मंजिले हैं लेकिन इसे खरीदना सबके बस की बात नहीं और इसकी कीमत 330 मिलियन डालर है। यह दुनिया के सबसे महंगे और खूबसूरत घरों में से एक है।
विज्ञापन
6 of 8
Carlton House terrace
18 कार्लटन हाउस टैरेस, लंदन
बकिंघम पैलेस के पास का यह घर लंदन का सबसे बड़ा और महंगा घर है। 6 मंजिलों वाली यह इमारत 50 हजार वर्ग फीट में फैली है। कहा जाता है कि यह ब्रिटेन में बेची जाने वाली सबसे मूल्यवान संपत्ति में से एक है। इस घर में एक फुटबॉल के मैदान से भी ज्यादा बड़ी रहने की जगह अवेलेबल है। 1890 में बना यह घर हर मामले में रॉयल होने का प्रतीक है।
विज्ञापन
7 of 8
Central Park South
220 सेंट्रल पार्क साउथ पेंटहाउस
महंगे घरों में शुमार दुनिया की ये प्रॉपर्टी न्यू यॉर्क में मौजूद है। 16 बेडरूम, 17 बाथरूम, 5 बॉलकनी और बड़ी छत, जी हां, यह मैनहेटन की सबसे महंगी इमारत के एक फ्लैट की जगह है। 23,000 वर्ग फीट में फैला इसका एक फ्लैट किसी का भी सपना हो सकता है। इस अपार्टमेंट बिल्डिंग में 16 बेडरूम, 17 बाथरूम, खूबसूरत सेंट्रल-पार्क के सामने खुलने वाली पांच बालकोनियां है।
प्लेब्वॉय मेंशन, कैलिफोर्निया
दुनिया की सबसे महशूर मैगजीन प्लेब्वॉय के बारे में तो आपने सुना ही होगा और अब उनका घर भी देखिए। 29 कमरे, टेनिस कोर्ट, मेहमानों के लिए 4 बेडरूम और स्वीमिंग पूल अलग से इसकी शान को बताते हैं।
इसकी कीमत 200 मिलियन डॉलर्स बताई जाती है। यह घर करीब पांच एकड़ में फैला है।