दक्षिण कोरिया में विंटर ओलंपिक गेम्स शुरू हो गए हैं। ओलंपिक के शुरू होते ही दक्षिण और नॉर्थ कोरिया के बीच न केवल बातचीत का दौर शुरू हो गया है। नॉर्थ कोरिया से आए 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से राष्ट्रपति मून जे इन ने मुलाकात की साथ ही उनके लिए दोपहर का भोज भी रखा।
विज्ञापन
किम जोन उन की छोटी बहन किम यो जोन भी शामिल
2 of 7
नॉर्थ कोरिया से आए प्रतिनिधि मंडल में किम जोन उन की छोटी बहन किम यो जोन भी शामिल हैं। योंहैप न्यूज एजेंसी के अनुसार 1953 में खत्म हुए कोरियन युद्ध के बाद सत्ता पर काबिज किम परिवार के सदस्य का यह पहला दौरा है।
विज्ञापन
ऐतिहासिक मीटिंग चियोंग वा दे में शुरू हुई
3 of 7
यह ऐतिहासिक मीटिंग चियोंग वा दे में शुरू हुई। इस मीटिंग में दो उच्चस्तरीय प्रतिनिधि शामिल हुए जिसमें नेशनल स्पोर्ट्स गाइडेंस कमिटी के चो व्ही और नॉर्थ कोरिया के स्टेट एजेंसी इंचार्ज शामिल थे।
पहली विजिट
4 of 7
Winter Olympic Games
बता दें कि अगस्त 2009 के बाद नॉर्थ कोरिया के किसी प्रतिनिधिमंडल की दक्षिण कोरिया में यह पहली विजिट है। नॉर्थ कोरिया का प्रतिनिधिमंडल उस समय यहां आया था जब दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति किम दे की मृत्यु हुई थी।
विज्ञापन
सेरेमनी की थीम शांति और भविष्य है
5 of 7
शुक्रवार को शुरू हुए विंटरओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में दोनों देश एक झंडे के नीचे आए। इस बार के आयोजन की थीम शांति और भविष्य है।
विज्ञापन
विंटर गेम्स में दोनों देश की आइस हॉकी टीम एक साथ खेलेगी
6 of 7
Winter Olympic Games
एक महीने से अधिक समय तक चले तनाव के बाद दोनों देश परेड में एकसाथ शामिल होंगे। बता दें कि विंटर गेम्स में दोनों देश की आइस हॉकी टीम एक साथ खेलेगी। नॉर्थ कोरिया ने अपने प्रतिनिधिमंडल में 22 एथलीट भेजे हैं जो पांच खेलों में भाग लेंगे।
इससे पहले 1988 में सियोल समर गेम्स का आयोजन किया था
7 of 7
Winter Olympic Games
दक्षिण कोरिया पहली बार विंटर ओलंपिक गेम्स का आयोजन कर रहा है इससे पहले 1988 में सियोल समर गेम्स का आयोजन किया था। बता दें कि इस प्रतिनिधिमंडल के साथ नॉर्थ कोरिया ने अपनी चियरलीडर भी भेजी है जो अपने खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने का काम करेगी।