फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब आता है 'भूकंप' तो लोगों की कुछ ऐसी होती है हालत, देखिए इस वीडियो में

Fri, 23 Mar 2018 10:25 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Earthquakes Caught on Camera
स्कूल में सिखाया जाता था कि कभी 'भूकंप' आ जाए तो आपको क्या करना चाहिए। आपने भी इस प्राकृतिक मार से बचाव के लिए जरूर सबक लिया होगा। याद है न... टीचर कहती थी कि जब कभी भूकंप आ जाए और आपके पास इतना वक्त न हो कि आप बिल्डिंग से भाग सकें तो वहीं भीतर किसी मजबूत दिवार के कोने या पिलर के नजदीक जाकर खड़े हो जाएं या फिर कमरे में मौजूद किसी मजबूत चीज के नीचे जाकर छुप जाएं।
विज्ञापन

2 of 5
earthquake
भूकंप के वक्त सबसे जरूर होता है कि आप अपने सिर को बचाएं। उसे कवर करें। लेकिन अगर आप किसी खुली जगह पर हैं और अचानक आपको बेहद तेज भूकंप के झटके महसूस होने लगें तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए..? यह तो किसी ने नहीं बतलाया होगा। दरअसल, ऐसे में आप जहां है वहां खड़े रहें तो अच्छा है। क्योंकि भीड़ वाले स्थान पर आपके ऐसा करने से भगदड़ मच सकती है और हो सकता है कि भगदड़ में कोई कमजोर महिला, वृद्ध या कोई मासूम पैरों तले कुचला जाए। 
विज्ञापन

3 of 5
Earthquakes Caught on Camera
आपके सामने ऐसी स्थिति खड़ी हो भी जाए और भगदड़ के बीच आपको जमीन पर कोई महिला, बच्चा या वृद्ध व्यक्ति जमीन पर गिरा नजर आए तो संयम रखें और उनकी मदद को आगे बढ़ें। आप उन्हें कवर करके उनकी जान बचा सकते हैं। यूं तो इंसान का वश भूकम्प या भूचाल के सामने नहीं चलता और ऐसी स्थिति में वह बौखला जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को दिखाने का हमारा मकसद किसी को डराना या विचलित करना नहीं है बल्कि ऐसे हालातों से कैसे निपटा जाए महज यह संदेश देना है।  

4 of 5
earthquake
इस वीडियो में भी भूकंप के दौरान लोगों को भागते-दौड़ते देखा जा सकता है। सब हैरान-परेशान है। हालांकि क्लिप में एक जगह ऐसी भी है, जहां रोड पर चल रही गाड़िया भूकंप की भनक लगते ही रुक जाती है और लोग पास ही किसी मजबूत चीज के सहारे खड़े हो जाते हैं। भूकंप के इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। भूकंप में इंसान की क्या हालत होती है आप इस वीडियो में साफ देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
earthquake
बता दें भूकंप पृथ्वी के स्थलमण्डल (लिथोस्फ़ीयर) में ऊर्जा के अचानक मुक्त हो जाने के कारण उत्पन्न होने वाली भूकम्पीय तरंगों की वजह से होता है। भूकंप कुछ लोगों को गिराकर चोट पहुंचाने से लेकर पूरे नगर को ध्वस्त करने की क्षमता रखता है। 

देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें