फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडा मांसाहारी है या शाकाहारी? वैज्ञानिकों ने दुनिया के सामने रख दिया सबूत

Wed, 06 Jun 2018 08:47 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
egg
अंडा शाकाहारी है मांसाहारी? इस सवाल पर सालों से लोगों के बीच बहस चली आ रही है। जो लोग इसे मांसाहारी मानते हैं उनकी दलील है कि मुर्गी नॉन-वेज है इसलिए उसका अंडा भी नॉन-वेज हुआ। कुछ तो यह भी कहते हैं अंडा से चूजा निकलता है इसलिए यह मांसाहारी है। वहीं दूसरी तरफ, जो लोग अंडा को शाकाहारी बताते हैं उनका तर्क यह होता है कि जब गाय से निकला दूध शाकाहारी है, तो फिर मुर्गी से निकला अंडा शाकाहारी क्यों नहीं हो सकता?

मगर इस विषय पर वैज्ञानिकों की खोज क्या कहती है?
विज्ञापन

2 of 5
egg
ऐसे अंडा देती है मुर्गी
जिन लोगों का यह मानना है कि अंडे से चूजा निकलता है इसलिए वह नॉन वेज है, उन लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि मुर्गी अंडा देती कैसे है। दरअसल, मुर्गी हर एक-डेढ़ दिन पर अंडे देती है। मगर यह जरूरी नहीं वह अंडा मुर्गे के संपर्क में आने से ही बना हो। 


 
विज्ञापन

3 of 5
egg
ऐसे अंडे शाकाहारी होते हैं
बिना मुर्गे के संपर्क के आए, मुर्गी जो अंडे देती है उनसे चूजे नहीं निकलते। वैज्ञानिकों की भाषा में इसे अनफर्टिलाइज्ड एग कहते हैं। ये शाकाहारी होते हैं।


 

4 of 5
broken egg
ऐसे अंडे मांसाहारी होते हैं
मुर्गी जो अंडा मुर्गा के संपर्क में आने के बाद देती है, उसे मांसाहारी माना जा सकता है। इन अंडों में गैमीट सेल मौजूद होते हैं जिनसे चूजे निकलते हैं। ये नॉन वेज होते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Egg
कैसे पहचानें कौन सा अंडा शाकाहारी, कौन मांसाहारी है?
बाजार में जो अंडे बिकते हैं, वे फार्म में बनते हैं। किसान वैसे ही अंडे बेचते हैं जिनमें से चूजे नहीं निकल सकते। जिन अंडों से चूजे निकलने की संभावना होती है, वे उसे फार्म में ही रखते हैं ताकि मुर्गा या मुर्गी की संख्या बढ़ सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें