इतिहास गवाह है कि जब-जब ब्रिटेन के शाही खानदान में शादी या किसी खुशी का मौका आया है, तब-तब दुनियाभर में इसके चर्चे हुए हैं। अखबारों, टीवी चैनलों यहां तक की इंटरनेट पर भी इनका ब्यौरा दिए जाता हैं। ऐसा इसलिए किया जाता रहा है क्योंकि पूरी दुनिया को इस बारे में जानने की उत्सुक्ता रहती है। ऐसा ही एक और मौका आ गया है। जी हां, ब्रिटेन के शाही परिवार में 19 मई को दुनिया की सबसे खास शादी होने जा रही है, जिसमें दुल्हा बनेंगे प्रिंस हैरी और दुल्हन होंगी अमेरिकन एक्ट्रेस मेघन मार्कल।
विज्ञापन
2 of 5
Meghan's fiance Prince Harry
इनकी शादी के चर्चे अभी से सोशल मीडिया पर छाए हैं। ब्रिटेन में होने वाली तमाम तैयारियों की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। पूरी दुनिया की नजर इन तस्वीरों पर टिकी है। शादी की व्यवस्था को लेकर लोग ब्यौरा लेना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि यह ऐसी शादी होगी जिसका दुनियाभर में कोई मुकाबला नहीं होगा। शादी की चर्चा की वजह यह है कि किसी वक्त दुनिया के आधे से ज्यादा हिस्से पर इसी ब्रिटिश परिवार ने राज किया था। ऐसे में हरकोई इस परिवार में होने जा रही शादी के बारे में जानना चाहता है।
विज्ञापन
3 of 5
Meghan's fiance Prince Harry
तो चलिए फटाफट जान लेते हैं शादी से जुड़ी कुछ खास बातें –
-19 मई को शादी हो रही है राजकुमार हैरी की जो कि इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बेटे और वेल्स के राजकुमार चार्ल्स और स्वर्गीय डायना के छोटे बेटे हैं।
-हैरी की शादी हॉलीवुड अभिनेत्री मेघन मार्कल से होने जा रही है। वह अमेरिका की लोकप्रिय टीवी सीरिज ‘सूट्स’ में काम कर चुकी है।
-हैरी और मेघन की मुलाकात 2016 में एक दोस्त के घर पर हुई थी।
-कुछ महीने पहले चिकन बनाने के दौरान हैरी ने मेघन के सामने रखा था शादी का प्रस्ताव।
4 of 5
Meghan's fiance Prince Harry
-मेघन की इससे पहले एक बार शादी हो चुकी है।
-2013 में पहले पति से हो गया था तलाक।
-अमेरिकी निर्माता ट्रेवर एंजेलसन थे मेघन के पति।
-ताज पहने जाने की कतार में राजकुमार हैरी छठें स्थान पर हैं।
-राजगद्दी में हैरी की नहीं है कोई दिलचस्पी।
-अनुमान है कि इस शाही शादी का खर्चा करीब 300 करोड़ रुपए होगा।
-शादी में सुरक्षा पर होगा सबसे ज्यादा खर्चा। सुरक्षा का खर्चा सरकार के खाते में जाएगा।
-शादी का खर्चा परिवार ही उठाता है
-मार्कल अपनी शादी की गाउन की रकम खुद अदा करेंगी।
-मेघन इस शादी में जो पोशाक पहनने जा रही है वह 30 लाख यूरो की होगी।
-बता दें प्रिल्स चार्ल्स से शादी के दौरान केट मिडलन ने जो पोशाक पहनी थी उसकी कीमत 25 लाख यूरो थी।